Saturday, April 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » शराब, लग्जरी कार और स्पीड ड्राइविंग दो मौतों के जिम्मेदार नाबालिग की रिहाई क्या सही है !

शराब, लग्जरी कार और स्पीड ड्राइविंग दो मौतों के जिम्मेदार नाबालिग की रिहाई क्या सही है !

पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट कांड पर उठ रहे ये सवाल.

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in क्राइम, महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
शराब, लग्जरी कार और स्पीड ड्राइविंग दो मौतों के जिम्मेदार नाबालिग की रिहाई क्या सही है !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में भीषण आग लग गई !

कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने की बड़ी कार्रवाई !

झारखंड रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शराब की जब्ती !

पुलिस–अपराधी मुठभेड़ !

पुणे में एक नाबालिग रईसजादा यार-दोस्तों संग पार्टी करता है. शराब के नशे में पिता की दो करोड़ की पोर्श कार से निकलता है और एक बाइक को टक्कर मार देता है. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवा इंजीनियर की मौत हो जाती है. लेकिन चूंकि आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे 15 घंटे के भीतर ही जमानत मिल जाती है. जमानत की शर्त भी ऐसी कि नया मोटर व्हीकल एक्ट सवालों के घेरे में आ गया है. इतना ही नहीं, आरोप लग रहे हैं कि पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद VIP ट्रीटमेंट भी दिया गया.

उसे खाने के लिए पिज्जा-बर्गर मुहैया कराया गया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रोलिंग तक शुरू हो गई है और लोग नाबालिग की जमानत और रिहाई को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।इस हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो युवा इंजीनियर अनीश और अश्विनी की मौत हो गई. ये कार पुणे के एक अमीर बिल्डर का 17 साल आठ महीने का नाबालिग बेटा चला रहा था. हादसे के बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि महज 15 घंटे के भीतर आरोपी लड़के को जमानत मिल गई. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी को सड़क हादसे पर निबंध लिखने और यरवदा पुलिस के साथ 15 दिन काम करने की सजा सुनाई है. अब सवाल उठता है कि पुणे में नशे में धुत बेलगाम रफ्तार से दो युवाओं की जान लेने वाला सिर्फ निबंध लिखकर बच जाएगा और पीड़ित परिवार जीवनभर के लिए दर्द सहेगा?उधर, मामले ने तूल पकड़ा और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में तमाम सवाल उठने लगे तो महाराष्ट्र की पुणे पुलिस एक्शन में आई और नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट से नाबालिग आरोपी पर बालिग की तरह केस चलाने की भी अनुमति मांगी है. इसके साथ ही उस रेस्टोरेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया, जहां आरोपी ने एक्सीडेंट करने से पहले अपने दोस्तों संग पार्टी की और शराब का सेवन किया. यहीं से वह निकला और 150 से अधिक की रफ्तार पर पिता की करोड़ों की पोर्श कार चलाते हुए दो युवाओं की जान ले ली. हादसे के बाद से पीड़ितों के परिवार मातम में हैं और गुस्से में भी कि आखिर दो लोगों की जान लेने वाले रईसजादे को जमानत कैसे मिल गई? शोकाकुल परिवार पूछ रहा है कि आरोपी नाबालिग है तो क्या? क्या हमारा संविधान यही कहता है. रविवार के दिन कौन सा कोर्ट खुलता है और प्रशासन क्या कर रहा है? हादसे के बाद पुणे के एक पब की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है, जहां हादसे से पहले आरोपी दारू पार्टी करता नजर आ रहा है. सवाल उठता है कि क्या पुलिस ने केस बनाने में ढिलाई बरती या लचर कानून की वजह से आरोपी आसानी से बच निकला? हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को य़े सवाल परेशान कर रहा है. इसके साथ ही यह भी सवाल उठता है कि शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा था कि आरोपी ने शराब नहीं पी थी, लेकिन अब आरोपी का एक रोस्टोरेंट में बैठकर शराब पीते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके बाद पुणे पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है.सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि भारत में अमीरों के लिए कोई रूल नहीं है. कोई कह रहा है कि आप भारत में शराब पीकर गाड़ी चला सकते हैं, यह अब आधिकारिक है. बस एक शर्त है कि आपके पिता बहुत अमीर हों. लोग पूछ रहे हैं कि क्या गाड़ी चलाते हुए किसी की हत्या कर देने पर निबंध लिखने भर की सजा काफी है? लोग जुवेनाइल बोर्ड के आदेश की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं. एक्स पर सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या निबंध लिखना आने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है? इसके अवाला सोशल मीडिया पर आरोपी द्वारा चलाई जा रही लग्जरी कार का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की भी मांग उठ रही है.पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि अब तक की जांच में सामने नहीं आया है कि जेल में आरोपी को पिज्जा खिलाया. इन आरोपों में कोई तथ्य सामने नहीं आया है. पुलिस की भूमिका पहले दिन से सख्त है. पुलिस ने लीगल एक्शन लिया है. आरोपी के पिता को आज औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कोई ढीली कार्रवाई नहीं की. अगर किसी पुलिस अधिकारी ने आरोपी की कोई मदद की है तो जांच के बाद सख्त कार्रवाई करेंगे.बता दें कि 2019 में मोदी सरकार ने मोटर वाहन संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी. इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया था. साथ ही नाबालिग के वाहन चलाने पर भी सख्ती की गई थी. इस नए मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक नाबालिग से वाहन चलवाने पर पेरेंट्स की गाड़ी का न केवल रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, बल्कि दोषी साबित होने पर 25 हजार रुपये जुर्माना और तीन साल की कैद की सजा भी पेरेंट्स के लिए लागू की गई थी.अब इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. और अब पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने कोर्ट से नाबालिग के खिलाफ भी व्यस्क के रूप में केस चलाने की अनुमति मांगी है. पुलिस ने पहले कहा था कि रविवार को ही जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष एक आवेदन दायर किया था, जिसमें किशोर पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने और उसे निगरानी गृह में भेजने की अनुमति मांगी थी. चूंकि यह किशोर न्याय अधिनियम की धारा 2 के तहत परिभाषित एक जघन्य अपराध है, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई. हमने इस आदेश के खिलाफ कल ऊपरी अदालत में अपील की है. हमने उसी दलील के साथ सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया है. हम यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि यह एक जघन्य अपराध है.

Tags: #luxury car # speed #drivingit right to release the m# two deaths# due to alcohol
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को  स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी !

एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :राॅंची के किशोरगंज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को...

रांची में नकली शराब के साथ शराब माफिया गिरफ्तार !

रांची में नकली शराब के साथ शराब माफिया गिरफ्तार !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची,: राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के साथ एक शराब माफिया...

मंदिर में पूजा के दौरान जमीन कारोबारी को मारी गोली इलाज के दौरान मौत !

मंदिर में पूजा के दौरान जमीन कारोबारी को मारी गोली इलाज के दौरान मौत !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची : राजधानी रांची के पंडरा इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। शेल्टर मॉल...

पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया !

पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया !

by firstreport desk2
5 days ago
0

राँची : जिले के पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार ठग का नाम खुर्शीद...

रांची पुलिस की पटना में छापेमारी !

रांची पुलिस की पटना में छापेमारी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची : झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में फरार परीक्षा माफियाओं की तलाश में रांची पुलिस ने...

प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया !

प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया !

by firstreport desk2
6 days ago
0

राँची : रेलवे स्टेशन आरपीएफ की सतर्कता की वजह से प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    263 shares
    Share 105 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • महिला विधेयक की चाशनी में केंद्र सरकार अपनी घटिया राजनीति को थोपने में पूरी तरह से नाकाम साबित – दीपिका मंत्री !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • कांग्रेस का इतिहास अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है -आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

April 24, 2026
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

April 24, 2026
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर मुखिया सम्मेलन – दीपिका !

April 24, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 24, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी !

April 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.