रांची :झारखंड कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार RPF टीम पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है। 21.04.2026 को RPF पोस्ट रांची एवं RPF टीम रांची द्वारा नामकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान प्रातः एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के पिट्ठू बैग एवं सफेद रंग के झोले के साथ खड़ा दिखाई दिया, जिसके व्यवहार में संदेह प्रतीत हुआ। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम इंद्रजीत पासवान (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता नरेश पासवान, निवासी ग्राम नगवां, पोस्ट-तेरमा, थाना-फतेहपुर, जिला-गया (बिहार) बताया। जांच के दौरान उसके पास से कुल 24 बोतल शराब जिसकी कुल अनुमानित मूल्य ₹28,800/- थी मिली। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त शराब को कोकर, रांची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने का इरादा था। उक्त बरामद सामग्री को एएसआई अनिल कुमार ( फ्लाइंग टीम रांची) द्वारा जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उसे आगे की कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ: आईपीएफ शिशुपाल कुमार, एसआई सूरज पांडेय,
एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ: निर्मल तिर्की, डी. प्रसाद, आर. के. सिंह एवं हेमंत













