रांची :राॅंची के किशोरगंज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, उस पर “झारखंड सरकार” लिखा हुआ था।
घटना के बाद मौके पर मौजूद उग्र लोगों ने गाड़ी के दोनों शीशे तोड़ दिए और वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है।













