कोलकाता/रांची: कोलकाता हज हाउस से 350 हाजियों का जत्था जेद्दा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी के प्रतिनिधि अकरम हुसैन, सरफे आलम, एडवोकेट मुमताज खान, हज सीईओ आफताब अहमद खुर्शीद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। झारखंड से गए खिदमतगार 17 अप्रैल से ही हाजियों की सेवा में लगे हुए हैं। इनमें मो. लतीफ आलम, अरशद जिया, ईमान अहमद, अफजल खान और मो. इमरान शामिल हैं। खिदमतगारों ने हाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव सहयोग किया। मो. लतीफ आलम ने बताया कि कोलकाता को एम्बार्केशन पॉइंट बनाए जाने के कारण झारखंड के हाजियों को भाषा, आवागमन और हज हाउस में ठहरने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि अगले वर्ष से झारखंड सरकार रांची को ही एम्बार्केशन पॉइंट बनाए, ताकि हाजियों को सुविधा मिल सके और उनकी यात्रा सुगम हो सके।












