राँची : जिले के पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार ठग का नाम खुर्शीद आलम है और वह पिठोरिया का रहने वाला है।
खुर्शीद आलम कई लोगों से जमीन के नाम पर पैसे ले रखा है, पैसे लेने के बाद जमीन नहीं दे रहा था। इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार हो रहा था। पुलिस ने इसके ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि कितने लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।











