रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना तथ न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची द्वारा आज 19.04.2026 को बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में संसीमित 17 बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था। 05 बंदियों को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया, जिसमें दो बंदी आज रिहा किये गये तथा 03 बंदियों को अर्थ दण्ड जमा किये जाने के पश्चात रिहा किये जायगें।
जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में सभी न्यायिक दण्डाधिकारयों ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बंदियों को नालसा एवं डालसा द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिविर लगा कर जाँच भी करायी गयी। डालसा सचिव राकेश रौशन तथा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बंदियों को दिये जानेवाले भोजन की जांच स्वयं खाकर किये। जांच के दौरान बंदियों को दिये जानेवाले भोजन पर हो रही त्रुटि को दूर करने के लिए डालसा सचिव के द्वारा जेल सुप्रीन्टेंडेंट को निर्देश भी दिया गया।
डालसा सचिव ने कहा कि बंदियों को समय-समय पर स्वस्थ की जांच होनी चाहिए तथा उन्हें दिये जानेवाले भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई पर विशष ध्यान दी जानी चाहिए। डालसा सचिव ने स्वयं खाना चखकर देखा तो खाने में कमी पायी गयी, उसे सुधारने का निर्देश जेल सुप्रीन्टेंड को डालसा सचिव के द्वारा दिया गया। इसके अलावा बंदियों के शिकायतों को भी डालसा सचिव ने सुना एवं उनके निवारण हेतु जेल सुप्रीन्टेंडेंट एवं जेल के डॉक्टरों से बातचीत की।
इस अवसर पर डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दण्डाधिकारी, अर्चना कुमारी, मनीश कुमार, मयंक मलियाज, रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी विजय कुमार, काराधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर, एल.ए.डी.सी.एस के सदस्यगण, बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची के काराकर्मी, बंदीगण तथा पीएलवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











