झारखंड रांची: सीसीएल की यह विकास यात्रा केवल योजनाओं और उपलब्धियों का संकलन नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक परिवर्तन का सशक्त दस्तावेज है। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में समाज के समग्र एवं संतुलित विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। उनके मार्गदर्शन में सीसीएल ने विकास को केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित न रखते हुए, उसे सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और सतत भविष्य की दिशा में विस्तार दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, खेल एवं पर्यावरण जैसे विविध क्षेत्रों में की जा रही पहलें इस बात का प्रमाण हैं कि सीसीएल एक उत्तरदायी कॉरपोरेट नागरिक के रूप में न केवल वर्तमान को सशक्त बना रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुदृढ़ एवं समावेशी भविष्य का निर्माण कर रहा है।













