रांची : न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में कांके प्रखंड व बोड़ेया पंचायत में एन.यू.एस.आर.एल के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती, फेकल्टी एनएसयूआरएल डॉ. मृत्युंजय मयंक, डॉ. श्वेता मोहन, छात्र-छात्राएं, पीएलवी राजेंद्र महतो, शारदा देवी, देवती देवी, बबीता कुमारी, मालती देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, भानु देवी, मसिरा खातून समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
वधिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जमीनी स्तर पर विधिक जागरूकता को बढ़ाने तथा न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करने की पहलों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को निःशुल्क व सुलभ न्याय तथा लाभ दिलाना बताया गया।
एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने प्री-लिटिगेशन, विधिक जागरूकता, लोक अदालत, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत, विक्टिम ऑफ क्राईम के बारे में जानकारी दी। श्रीवास्तव ने जेल में बंद कैदियों के आश्रितों को क्या-क्या सुविधा प्राप्त होती है, इस संबंध में भी चर्चा किये। उन्होंने नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किये।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी राजेन्द्र महतो, देवंती कुमारी ने आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत तथा आगामी 09 मई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी न्यायालय में उपस्थित हो कर वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकते है। इससे समय व धन की बचत होती है।













