रांची :झारखण्ड विधान सभा में
सभा सचिवालय के पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों के द्वारा विधानसभा परिसर में सरहुल मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में 17 अप्रैल, 2026 को सरहुल मिलन समारोह की आयोजन समिति से अनूप कच्छप बिरसा गाड़ी, निर्मल हेम्ब्रम, तथा नरेन्द्र कुमार उराँव एवं अरविन्द मिंज के नेतृत्व में समिति अध्यक्ष से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर उन्हें मोमेंटो भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया । रंजीत कुमार प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि सरहुल प्रकृति के प्रति प्रेम और कृतज्ञता प्रकट करने का त्योहार है।
इस कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष महोदय ने विधान सभा स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पाठकों की उपस्थिति पंजी देखी । अध्यक्ष ने पुस्तकालय की विशिष्ट और महत्वपूर्ण पुस्तकों को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने तथा पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की बात कही और कहा कि ये किताबें हमारे लिए अमूल्य निधि हैं ।













