Sunday, April 19, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » कांग्रेस और सहयोगियों को उनके राजनीतिक पाप की सजा भुगतनी ही होगी – सर्वानंद सोनोवाल !

कांग्रेस और सहयोगियों को उनके राजनीतिक पाप की सजा भुगतनी ही होगी – सर्वानंद सोनोवाल !

कांग्रेस के लिए इन्दिरा, सोनिया और प्रियंका ही महिला, देश की बाकी महिलाओं का उनकी नजर में कोई स्थान और सम्मान नहीं.

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस और सहयोगियों को उनके राजनीतिक पाप की सजा भुगतनी ही होगी – सर्वानंद सोनोवाल !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चैंबर सक्रिय !

भारत की जनगणना–2027 : उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना !

गर्दनीबाग में बनाये गये बापू टावर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीप्रदर्शों का प्रमाण है- मुख्यमंत्री !

महिला विधेयक की चाशनी में केंद्र सरकार अपनी घटिया राजनीति को थोपने में पूरी तरह से नाकाम साबित – दीपिका मंत्री !

रांची : असम के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम मामले में कांग्रेस और उनके सहयोगी पार्टियों ने पाप किया है उसकी सजा उन्हें भुगतनी ही होगी। महिलाओं को आगे बढ़ाने में कांग्रेस की नीतियां हमेशा सीमित रही हैं। उनका एक दायरा है। कांग्रेस के लिए महिला मतलब इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही होता है बाकी उनके लिए उनकी नजर में किसी महिला का कहीं कोई स्थान नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री गरीब परिवार से आते हैं उन्होंने सेवक बनकर देश की सेवा की है और हर समुदाय की महिलाओं को आगे बढ़ाने का मौका दिया है, उनके परिवार की चिंता की है। केंद्रीय मंत्री रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में नारी शक्ति, मातृशक्ति की पर्याय मानी जाती हैं। महिलाओं के उत्थान के बगैर कोई भी कल्पना बेमानी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य कई कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने कई कार्यक्रम लागू किया है। आज इसी का परिणाम है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए, इसके लिए मोदी सरकार अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाने और महिला सशक्तिकरण को संवैधानिक रूप दिलाने के उद्देश्य से 2 दिन का विशेष सत्र बुलाया गया लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने महिला का अपमान किया है। इस अधिनियम को लेकर विपक्ष ने जो षड्यंत्र रचा है यह नारी समाज का अपमान है। कांग्रेस महिलाओं को लेकर दशकों से ऐसा षड्यंत्र रचती आ रही है। कांग्रेस और उनके सहयोगी पार्टियों का चेहरा पूरी तरह उजागर हो चुका है।उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए जब तक है तब तक देश में महिलाएं सुरक्षित है, उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। विधेयक के दौरान असुर की तरह हंसने वाले ये लोग नारी शक्ति का उपहास नहीं उड़ा रहे थे बल्कि ये दल अपने भविष्य पर हंस रहे थे। आज प्रधानमंत्री लखपति दीदी बना रहे हैं। सोचिए कभी इस प्रकार की योजना बनाने का ख्याल कभी कांग्रेस के मन में क्यों नहीं आया ? यह मोदी जी के मन में ही क्यों आया। क्योंकि नरेंद्र मोदी महिलाओं को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं कांग्रेस ने कभी गरीबों, एसटी एससी वर्गों की चिंता नहीं की उनके लिए सिर्फ अपना खानदान को सुरक्षित रखना है, यही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिलाएं जाग चुकी हैं। 2047 तक भारत आत्मनिर्भर बने, दुनिया का विकसित राष्ट्र बने, उसमें महिलाओं का उत्थान भी अहम योगदान निभा सकता है। महिलाओं को पुरुष के बराबर अवसर देने के उद्देश्य ही प्रधानमंत्री ने कदम उठाया है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी, उनके साथ नाइंसाफी नहीं हो इसके लिए मोदी जी लगातार प्रयासरत रहे हैं। भारत की महिलाएं मोदी जी के साथ हैं। 12 वर्ष में मोदी जी ने महिलाओं का अटूट विश्वास हासिल किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के संदर्भ में देखा जाए तो यहां की सरकार महिला अत्याचार को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। 10000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी है। यह सरकार महिलाओं की इज्जत बचाने में नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस के साथ जो भी दल रहती है वह महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है। दूसरी तरफ एनडीए की सरकार जब भी रही है तो महिलाओं के स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने दिया गया है। *बिहार की पूर्व मंत्री सह बिहार से जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह* ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो दिनों का स्पेशल सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पुनः पारित कराने का प्रयास किया लेकिन आधी आबादी का झूठा नारा लगाने वाले लोगों ने इस अधिनियम को कानून बनाने के लिए वोटिंग तक नहीं किया। यह वह लोग हैं जो महिलाओं को केवल दिग्भ्रमित करना चाहते हैं और ये विपक्ष के लोग आधी आबादी को सिर्फ नारों तक ही सीमित रखना चाहते हैं। ये नहीं चाहते हैं कि आधी आबादी की महिला सशक्तिकरण राजनीतिक भागीदारी में बदले, यह नहीं चाहते कि महिला आगे बढ़े। श्रीमति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि यह क्रेडिट लेने का विषय नहीं है। यह लोकतंत्र है। केवल बीजेपी या एनडीए की महिला ही चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि देश की सभी महिलाओं के लिए समान रूप से आरक्षण का लाभ मिलेगा। विपक्ष के लोग कुतर्क देकर इन लोगों ने वोटिंग से इनकार कर दिया। सिर्फ एक बिल नहीं गिरा बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के जितने भी नेता थे भारत की महिलाओं की नजरों में गिर गए हैं। पिछली बार जब जनगणना हुआ था तब 55 करोड़ की आबादी थी आज वह 140 करोड़ के आसपास है। आज एक सांसद को 26 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करना पड़ रहा है। तो क्या आज परिसीमन की जरूरत नहीं है ? आज अगर विधेयक लागू होता तो महिलाओं का प्रतिनिधित्व निश्चित रूप से बढ़ता। विपक्ष के कुतर्क में कहीं कोई दम नहीं है। 2029 में यह विधेयक लागू नहीं हो इसका उन्होंने पूरा प्रयास किया। झारखंड में जुमलेबाजी वाली मईया योजना चलाई जा रही है, आप घर बैठकर महिलाओं को पैसा देते हैं लेकिन जब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ती हुई दिखती है तो झामुमो , कांग्रेस , राजद सहित विपक्ष के लोगों को यह हजम नहीं होता है। महिला अच्छी नेता बने, उनको प्रतिनिधित्व मिले, यह विपक्ष को गवारा नहीं है। इनका दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है। झूठी नीतियों और नारेबाजी में विपक्ष के लोग आगे खड़े मिलते हैं लेकिन जब संवैधानिक रूप से अधिकार देने की बात आती है तो महिलाओं के खिलाफ वोटिंग करते हैं, ताली बजाते हैं, मुस्कुराते हैं। ऐसा लगता है कोई उत्साह और कोई त्यौहार मना रहे हैं। निश्चित रूप से उनके व्यवहार से देश की सारी महिलाएं आहत हुई है, इसका इन्हें खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, रांची की महापौर रोशनी खलखो, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, वरिष्ठ नेत्री सीमा शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

Tags: #Congress # allies #have #pay #price #political# sins -
ShareTweetSendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

झारखण्ड में अप्रैल के तीसरे सप्ताह के साथ ही भीषण गर्मी !

झारखण्ड में अप्रैल के तीसरे सप्ताह के साथ ही भीषण गर्मी !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

राँची : झारखण्ड में अप्रैल के तीसरे सप्ताह के साथ ही भीषण गर्मी ने अपना प्रभाव तेज कर दिया है।...

बिहार मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों का लगा तांता !

बिहार मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों का लगा तांता !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने पुस्तक ‘पुनर्नवा’ का लोकार्पण किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुस्तक ‘पुनर्नवा’ का लोकार्पण किया !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में चंद्रेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक ‘पुनर्नवा’ का लोकार्पण...

बाबा बैद्यनाथ धाम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने टेका माथा !

बाबा बैद्यनाथ धाम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने टेका माथा !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

देवघर, : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रविवार को देवघर स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर भगवान...

प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया !

प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

राँची : रेलवे स्टेशन आरपीएफ की सतर्कता की वजह से प्रतिबंधित पटाखे रखने वाले और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया...

सीसीएल के इन प्रभावशाली प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना प्राप्त !

सीसीएल के इन प्रभावशाली प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना प्राप्त !

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड रांची: सीसीएल की यह विकास यात्रा केवल योजनाओं और उपलब्धियों का संकलन नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक परिवर्तन का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • कांग्रेस का इतिहास अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है -आदित्य साहू !

    कांग्रेस का इतिहास अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है -आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • महिला विधेयक की चाशनी में केंद्र सरकार अपनी घटिया राजनीति को थोपने में पूरी तरह से नाकाम साबित – दीपिका मंत्री !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    199 shares
    Share 80 Tweet 50

अभी अभी

कांग्रेस का इतिहास अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है -आदित्य साहू !

कांग्रेस का इतिहास अपनी ताकत का उपयोग महिला विरोध में करती है -आदित्य साहू !

April 19, 2026
झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध बीजेपी निकाल मशाल जुलूस !

झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के विरुद्ध बीजेपी निकाल मशाल जुलूस !

April 19, 2026
कांग्रेस और सहयोगियों को उनके राजनीतिक पाप की सजा भुगतनी ही होगी – सर्वानंद सोनोवाल !

कांग्रेस और सहयोगियों को उनके राजनीतिक पाप की सजा भुगतनी ही होगी – सर्वानंद सोनोवाल !

April 19, 2026

झारखंड में कैंसर जांच और रेडिएशन की आधुनिक सुविधा होगी उपलब्ध !

April 19, 2026
विधिक जागरूकता का अयोजन कर बंदियों को जागरूक करना ही उद्देश्य : डालसा सचिव !

विधिक जागरूकता का अयोजन कर बंदियों को जागरूक करना ही उद्देश्य : डालसा सचिव !

April 19, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.