गिरिडीह : कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने गुरुवार की सुबह खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर कोयला तस्करी में इस्तेमाल हुई 15 बाइक जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवान कबरीबाद पहुंचे।
यहां पर बाइक से कोयला तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 बाइक जब्त किया गया, हालांकि, कोयला तस्कर भागने में सफल हो गए।













