कोडरमा : रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई।
जिस समय आग लगी, उस वक्त पार्किंग में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, अगर आग तेजी से फैलती तो लाखों रुपये के रेलवे के केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान हो सकता था।
शुरुआती समय में आग ने तेज़ी से फैलने की आशंका पैदा कर दी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, दमकल वाहन ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।













