Monday, July 14, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » देहरादून में डकैती ग्राहकों की तरह आए फिर इत्मिनान से गन प्वाइंट पर लूटे 20 करोड़ के गहने ऐसे हुए फरार !

देहरादून में डकैती ग्राहकों की तरह आए फिर इत्मिनान से गन प्वाइंट पर लूटे 20 करोड़ के गहने ऐसे हुए फरार !

सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की साफ-साफ तस्वीर नजर आ रही है .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सोशल मीडिया अकाउंट हैक !

मानव तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन !

शराब घोटाले में ITS अधिकारी की भूमिका !

चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी !

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी हाई अलर्ट पर थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। इसी बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे डाला। चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा हो गया। बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और करीब 20 करोड़ से भी ज्यादा के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए।

बेखौफ बदमाशों ने वहां इत्मिनान से 25 मिनट तक लूटपाट की फिर भरे बाजार दो बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों की इस हिमाकत से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना के बाद नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस की पहुंच से बहुत दूर निकल गए। बदमाशों को गिरफ्तार कर के लिए एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया है।रिलायंस ज्वैलरी का यह शोरूम राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक को जाने वाली व्यस्त गली है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा रहे थे। कुछ देर बाद करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये ग्राहक होंगे और उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने हयात सिंह की कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से पीछे तरफ हाथ बांध दिए। सभी को रिशेप्सन काउंटर के पास बैठा दिया।इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को भी उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कहा। घबराई कर्मचारियों ने आलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया।एक बदमाश बाहर खड़ा शोरूम के आसपास की हरकतों पर नजर रख रहा था। अंदर के बदमाश इत्मिनान से वहां लूटपाट में लगे थे। तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाशों ने वहां लूटपाट की और सारे सोने-चांदी व हीरे के जेवरात बैग में भरकर वहां से भाग निकले। इसके बाद महिला कर्मचारियों ने गार्ड और अन्य कर्मचारियों को रसोई से बाहर निकाला और अपने मैनेजर व पुलिस को सूचना दी।लगभग 11.20 बजे वहां पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शोरूम से फिंगर प्रिंट्स आदि जुटाए और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चार टीमों को गठन किया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरा और अन्य माध्यमों से बदमाशों की धरपकड़ में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।पुलिस के अनुसार कर्मचारियों ने बताया है कि चार बदमाश अंदर दाखिल हुए थे। इनमें से दो के हाथ में हथियार थे। सभी ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। एक का मास्क में से आधा चेहरा भी दिख रहा था। इसी का सीसीटीवी फुटेज में भी फोटो आया है। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बदमाश आए थे। इनमें से एक ने अपने हाथ में हेलमेट भी पकड़ा हुआ था। बदमाशों ने शोरूम के अंदर किसी से मारपीट नहीं की।सीसीटीवी कैमरा में जो फुटेज दिखी की है उसमें बदमाश इंद्रलोक होटल की गली से होते हुए राजपुर रोड से पैदल शोरूम तक पहुंचे हैं। शोरूम के सामने की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की साफ-साफ तस्वीर नजर आ रही है। इनमें एक ने पीठ पर बैग भी टांगा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने आसपास के होटल के रजिस्टर चेक करने के निर्देश भी दिए हैं।

Tags: # Robbers# Dehradun # looted #jewelery # Rs 20 crore # gunpoint .
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट !

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट !

by firstreport desk2
2 days ago
0

एयर इंडिया क्रैश रीपोर्ट : भारत की अब तक की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक एअर इंडिया फ्लाइट...

झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को अदालत ने आज उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया !

झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को अदालत ने आज उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने आज उनकी...

कौन है निमिषा प्रिया, 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी !

कौन है निमिषा प्रिया, 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

निमिषा प्रिया 2011 में नर्स के तौर पर काम करने के लिए यमन गई थी। 2014 में उनके पति और...

हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई !

हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

हजारीबाग : में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरही के तिलैया नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते...

चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी !

चिराग पासवान को मिली बम से उड़ाने की धमकी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

बिहार :केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली थी। चिराग...

सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही !

सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही !

by firstreport desk2
3 days ago
0

दिल्ली : दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, 7 लोग दबे; तीन अस्पताल में भर्ती* _दिल्ली के सीलमपुर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • BDO निशा कुमारी पर अबुआ आवास योजना के तहत सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच होगी !

    BDO निशा कुमारी पर अबुआ आवास योजना के तहत सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच होगी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड- 64 पुलिस इंस्पेक्टर डीएसपी में हुए प्रोन्नत !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्यपाल ने ‘राँची कैंसर समिट–2025’ का उद्घाटन किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बिहार के सीएम सालेपुर-राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट निरीक्षण किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

ओ0 बी0 सी0 एकता अधिकार मंच ने आयोग के अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी !

July 14, 2025
सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

सरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक !

July 14, 2025
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं कल्पना सोरेन !

July 14, 2025
सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

सऊदी अरब में हादसे में मृत धनंजय महतो का पार्थिव शरीर स्वदेश आया !

July 14, 2025
बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

July 14, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.