रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना शुरू करने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि इस राज्य के बुजुर्गों विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा दे सकें सामाजिक सुरक्षा अगर समाज के अंदर नहीं है तो विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।
अगर समाज को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार नहीं मिला है तो स्वस्थ और विकसित समाज की परिकल्पना करना बेइमानी है। आपने देखा होगा 1-2 पहले पुरानी पेंशन योजना की माँग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनसमूह उमड़ा था।
हमने तो पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू कर हमारे राज्य के… pic.twitter.com/N1Vj1FxsgJ— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 3, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अलग पहचान के रूप में झारखंड अपने आप को खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि वित्त प्रबंधन में हम गुजरात से भी आगे हैं और देश के पांचवें राज्य में हम शुमार हैं। आप सभी को मालूम है कि जब हमारी सरकार बनी तो कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया। दो-ढाई वर्ष तक सरकार लोगों की जीविका और जीवन को बचाने में ही लगी रही। इसके बाद हमारी सरकार ने विकास को गति देने की शुरुआत की । कई नई योजनाएं शुरू की गई । इसी दौरान हमें सुखाड़ जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इन तमाम चुनौतियों से निपटते हुए इस राज्य और राज्य वासियों के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। अधिकारियों- कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सरकार तेजी से कार्य कर रही है ताकि बिना संकोच और निर्भीक होकर हमारे कर्मचारी कार्य कर सकें। आप लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि सरकार के पास जो अधिकारियों -कर्मियों की कमी है, वह धीरे-धीरे पूरी हो रही है। अभी कुछ क्षेत्रों में झारखंड आगे है, लेकिन इस राज्य में क्षमता और दक्षता की कमी नहीं है। बस थोड़ा सा प्रयास करने की आवश्यकता है, इससे निश्चित रूप से इस राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में भी खड़ा किया जा सकता है।