रांची: न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की निर्देश में डालसा टीम रांची के द्वारा आज 10.05.2026 को नगड़ी प्रखण्ड के नगड़ी बाजार एवं लालगुटवा बाजार के पास 90 दिवसीय गहणन विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आम-जनमानस को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डालसा टीम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी पंकज कुमार, रीना लिंडा, सोनम कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
राजेश कुमार सिन्हा ने लोगों को नालसा व झलसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में गहण जानकारी दी तथा उन योजनओं से मिलनेवाली लाभ के बारे में बताया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकारी रांची के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनआों के बारे में जानकारी दी। श्री सिन्हा ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 तथ क्यू.आर. कोड की जानकारी दी।
मौके पर पीएलवी पंकज कुमार ने मध्यस्थता एवं लोक अदालत के लाभों के बारे में बताया। रीना लिंडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा मईंया सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी। सोनम कुमारी ने डायन बिसाही तथा असंगठित मजदूरों को मिलने वाली लाभों के बारे में जानकारी दी













