Saturday, May 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

SIR प्रक्रिया को लेकर BLA को किया गया प्रशिक्षित .

firstreport desk2 by firstreport desk2
45 minutes ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

ममता बनर्जी ने तोड़ी संवैधानिक परंपरा !

रांची :झारखंड कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में पात्र मतदाता को हर हाल में मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने का सांगठनिक लक्ष्य तय किया है । इसी कड़ी में आज महागामा विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरगंगटी प्रखंड में कांग्रेस ने BLA ( बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के 96 बूथ के कांग्रेस बूथ एजेंट शामिल हुए । इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार मजबूती के साथ SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना रहा । BLA प्रशिक्षण शिविर को स्थानीय विधायक सह राज्य की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष रूप से संबोधित किया ।
BLA प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मतदान का अधिकार रखने वाले पात्र मतदाता का नाम किसी भी हाल में कटे नहीं , इसकी जिम्मेवारी बूथ एजेंट के कंधों पर है । SIR प्रक्रिया के माध्यम से दूसरे राज्यों की तरह झारखंड में भी गांव के भोले – भाले और कागजी प्रक्रियाओं की समझ नहीं रखने वाले लोगों के नाम काटने की कोशिश होगी । इसके लिए कांग्रेस के समर्पित बूथ एजेंटों को अपने – अपने क्षेत्र में सजग रहने के साथ कमर कसके मैदान में उतरना होगा । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर एक – एक मतदाता को लोकतंत्र के तहत उसके मताधिकार के अधिकार को सुनिश्चित कराना कांग्रेस का कर्तव्य है । कांग्रेस की नीति – सिद्धांत और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । महागामा को लेकर भी जो साजिश SIR प्रक्रिया के माध्यम से रची जा रही है उसे नाकामयाब करने के लिए ये प्रशिक्षण जरूरी है । SIR प्रक्रिया की तमाम बारीकियों और जटिलताओं को समझना होगा , ताकि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो । SIR के दौरान कागजी प्रक्रियाओं से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि जरूरी कागजात देते हुए अपने वोट के अधिकार को बचाना होगा । मंत्री ने युवाओं और शिक्षित मतदाताओं से ऑन लाइन प्रक्रिया से जुड़कर अपने परिवार से संबंधित सही जानकारी देने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार के साथ देश का जिम्मेदार नागरिक होने के कर्तव्य को भी पूरा करता है । भारत में महिलाओं को ये अधिकार देश की स्वतंत्रता के समय से ही सुनिश्चित है जबकि विश्व के कई विकसित देश इस मामले में भारत से बहुत पीछे है । विकसित देश की महिलाओं को वोट का अधिकार पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है । राहुल गांधी की पहचान संघर्षशील नेता के तौर पर स्थापित हो चुकी है । जनता के लिए बुलंद होते संघर्ष की आवाज को लोकतंत्र में मताधिकार के अधिकार से और मजबूत करना होगा । इस लिए मतदाता सूची में पात्र मतदाता का नाम कटे नहीं यही इस शिविर का संकल्प है । BLA प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनर मुद्दसिर खान , जिला अध्यक्ष याहया सिद्दीकी , ठाकुरगंगटी प्रखंड अध्यक्ष दीपिका मुर्मू सहित सभी बूथ एजेंट और कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।

Tags: #We will ensure #that eligible voters #get the right# to vote under# all circumstances #Deepika Pandey Singh .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन की घड़ी आ गई है. कोलकाता में जारी बीजेपी विधायक दल की बैठक से...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को...

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई,  विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

झारखंड झामुमो सरकार के पास एनडीए में शामिल होने के अलावा कोई, विकल्प नहीं – निशिकांत दुबे !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद Nishikant Dubey ने एक बड़ा बयान दे दिया, जिसने झारखंड की सियासी...

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एफडीपी का समापन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP)...

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा- राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी के पश्चिम बंगाल को लेकर दिए गए बयान...

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। बाघमारा थाना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    30 shares
    Share 12 Tweet 8
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    30 shares
    Share 12 Tweet 8
  • सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

May 9, 2026
महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

May 9, 2026
हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

May 9, 2026
योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

योगी सरकार ने बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन की रणनीति में किया बड़ा बदलाव !

May 9, 2026
योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

योगी सरकार में प्रशिक्षित युवा बन रहे समृद्ध उत्तर प्रदेश की नई ताकत !

May 9, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.