Home » झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !
- राँची: झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, आज दिनभर गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है जबकि पश्चिमी विक्षोम का असर भी झारखण्ड के मौसम पर दिखाई दे रहा है, इसी वजह से पूरे राज्य में मौसम अस्थिर बना हुआ है। राँची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, कई इलाकों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है।
आज की जिलों में तेज आंधी चल सकती हैं, हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है।
IMD के अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, राँची, धनबाद, खूँटी और गुमला जिलो में तेज बारिश और आंधी की संभावना अधिक है, वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा समेत दक्षिणी इलाकों में भी हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है।
हालांकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा लेकिन यहां भी कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
