रांची: इंसानियत और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव हिफजुर्रहमान एवं उनकी टीम द्वारा हर रविवार रिम्स हॉस्पिटल में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया जा रहा है।
यह सेवा अभियान पिछले सप्ताह से शुरू किया गया है। रिम्स में दूर-दराज क्षेत्रों से इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नि:शुल्क भोजन वितरण का यह प्रयास लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।
प्रदेश सचिव हिफजुर्रहमान ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को कुछ राहत मिल सके।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों के बीच भोजन वितरण कर मानवता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंदों को काफी सहारा मिलता है।













