रांची :झारखंड पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि 2014 के बाद देश में एक नारा बहुत मजबूती से बुलंद हुआ कि मोदी है तो मुमकिन है । चाहे जितनी भी विपरीत परिस्थिति हो परंतु अगर इरादे नेक हो, मजबूत हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। 9 साल के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने इसे बार-बार साबित किया है। महिला आरक्षण अब ख्वाब नहीं, हकीकत बन गया है।
गौरतलब है कि 27 साल से जो मामला लटका हुआ था, सभी विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को गुमराह करने और छलने का काम किया। मोदी सरकार ने इस गारंटी को पूरी कर इतिहास रच दिया। इसके लिए पूरे देश की महिलाएं नरेंद्र मोदी की आभारी हैं। जैसे घर को चलाने के लिए महिलाओं का अमूल्य योगदान होता है, उसी प्रकार देश में भी उनकी भागीदारी आवश्यक है। कांग्रेस ने महिलाओं को 70 साल तक गुमराह किया, महिलाओं की चिंता नहीं की। पीएम ने जो वादा किया उसे निभाया। विपक्ष की इसे कभी पास करने की नियत ही नहीं थी। जबकि हम महिलाओं को अधिकार देने के लिए शुरू से ही प्रतिबद्ध रहे। 26 जून 1998 में अटल जी की सरकार में, 22 नवंबर 1999 में, 2002 और 2003 में हमने कोशिश की परंतु विपक्ष की रुकावट के कारण हम कामयाब नहीं हो पाए। कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया। आज मोदी जी की कुशल नेतृत्व के कारण कांग्रेस, जदयू, राजद, सपा सहित तमाम महिला विरोधियों को घुटने टेकने पड़े और 100% इन्हें सहयोग देना पड़ा। मोदी जी ने जो भी बीड़ा उठाया है उसे पूरा किया है।कांग्रेस ने कभी भी आम महिला, आम जनता को मजबूत नहीं किया। कांग्रेस ने अगर मजबूत किया तो इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी को। वहीं हेमंत सोरेन तो इससे एक कदम और आगे निकल गए और उनकी सरकार ने तो घोटाले करने वाली पूजा सिंघल जैसी महिला को मजबूत करने का काम किया। जिन लोगों ने झारखंड का पैसा लूटा, हेमंत सरकार का उनको मजबूत करने में बहुत बड़ा रोल है। पूरे राज्य का पैसा लूटा जा रहा है और पूजा सिंघल इस लूट की आर्किटेक्ट है। घमंडिया गठबंधन के दलों ने अपने घर की महिलाएं या जिससे उस दल को फायदा होता था उसको मजबूत करने का काम किया।इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।