रांची :संकल्प यात्रा के 9वें चरण के दौरान सिल्ली के पतराहातु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है जबकि आम जनता ख़ौफ़ के साए में जीने को मजबूर हैं। प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या और दुष्कर्म की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले छः महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सुरक्षा माँगने के बावजूद नहीं मिलना सरकार के नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जाँच नहीं हुआ तो भाजपा सरकार बनने पर जाँच कराएगी और ज़िम्मेवार व्यक्ति के ख़िलाफ़ करवाई होगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बालू, कोयला, पत्थर, ज़मीन लूटने वाले, भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों, बिचौलियों को सुरक्षा मुहैया करवा रही है जबकि व्यापारियों की हत्या हो रही है। व्यापारी मारे जा रहे हैं। भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करण भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं हो रही है। हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। ईडी ने दर्जनों बार भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आइआर को लिखा किंतु हेमंत ने फ़ाइल को दबा रखा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। लुटेरों को सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के कार्रवाई पर हेमंत सोरेन आदिवासी कार्ड खेलते हैं जबकि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, छवि रंजन कोई आदिवासी नहीं हैं। सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए आदिवासी कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते ख़ुद महाजन हो गये। संथाल से लेकर राँची तक सबसे ज़्यादा ज़मीन सोरेन परिवार का ही है। यह ज़मीन आदिवासी समाज से ही लूटकर सोरेन परिवार ने रखा है। उन्होंने कहा कि जो परिवार और पैसे के लिये रणनीति करते हैं उनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है। हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जब से कहा है न खाएँगे न खाने देंगे इससे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो गाँव ग़रीब किसान, महिला की चिंता करते हैं हमे उनकी चिंता करना है। हम सब को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।