रांची :झारखंड के पुलिस मुख्यालय में ईस्टर्न रीजन पुलिस कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई. राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में साइबर क्राइम नक्सली, सूचनाओं के आदान-प्रदान, इंटर स्टेट अपराधियों पर नियंत्रण, ड्रग्स से जुड़े अपराधियों की धर पकड़ पर चर्चा की गई।
झारखंड राज्य को ईस्टर्न रीजन पुलिस कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित करने का मौका मिला। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में झारखंड,बिहार, उड़ीसा,छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने बैठक की। इस बैठक में साइबर क्राइम इंटर स्टेट सूचनाओं के आदान-प्रदान पर विस्तृत रूप से बातचीत हुई। झारखंड से सटे इन राज्यों को इसमें छत्तीसगढ़, बिहार,बंगाल, उड़ीसा,पश्चिम बंगाल के इलाकों में नक्सली गतिविधियों को रोकने और नक्सलियों की गिरफ्तारी पर भी चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्ण कराने सहयोग की बात कही गई.











