राँची: झारखंड के रांची जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इंजीनियर कृष्णा पाल का बेंगलुरु में हुआ अपहरण इस मामले में पिता दयाशंकर पाल सुखदेव नगर थाना में अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई है .
गौरतलब है कि इस मामले मेंआवेदन में कहा गया है कि कृष्णा पाल ने बेंगलुरु से वर्ष 2019 -23 में बीटेक कोर्स कियापढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी नौकरी वहीं एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी में लग गई। इसी दौरान कोरोना संक्रमण फैला। उसने बेंगलुरू के नित्यानंद आश्रम में शरण ली जिसका संचालक निरामया है। दयाशंकर ने कहा कि आश्रम के संचालक ने ही उनके बेटे का अपहरण किया है। वे हाल ही में उक्त आश्रम में पता लगाने के लिए बेंगलुरू गए हुए थे। अपने बेटे के बारे में आश्रम में जाकर उन्होंने पता लगाने की काफी कोशिश की। लेकिन आश्रम में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।आश्रम के अन्य लोगों से भी पता लगाने की कोशिश की, पर बेटे के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई। अब दया शंकर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने बेटे की खोजबीन की गुहार पुलिस से लगाई है। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए रामनगर थाना बेंगलुरू को फॉरवर्ड कर दिया है।