रांची :भाजपा केंद्र सरकार जब से सत्ता में आई है नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री सभी सरकारी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है। भारतीय रेल, इण्डियन एअर लाइंस, हवाई अड्डे, बंदरगाहों जैसे अनेक केंद्र सरकार की उपक्रमों को अपने मित्रों अम्बानी, अड्डानी के हाथों बेच चुकी है।
भाजपा केंद्र सरकार बनते ही एशिया की सबसे बड़ी भारी अभियंत्रण उद्योग कम्पनी (HEC) को भी बेचने की साजिश रची थी जिसे झामुमो के आन्दोलन ने उनके मनसूबे पर पानी फेर था। पुनः उपरोक्त साजिश रची जा रही है। हिन्दुस्तान, इंडिया या भारत जैसे देश को चन्दयान के जरिए चन्द्रमा तक पहुंचने का गौरव प्राप्त हुआ जिसमें चन्द्रयान का लांचिंग पैड बनाने वाले एचईसी कर्मियों को विगत 18 महीने से तनख्वाह नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के देश विरोधी, राज्य विरोधी, जन विरोधी रवैये से कम्पनी के सभी कार्या देश निरस्त हो जा रहे हैं। यह सब जानबूझ कर किया जा रहा है ताकि कम्पनी घाटे में जाय और इसे अपने मित्रों अडडानी, अम्बानी को बेच सके। एचईसी को बचाने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन द्वारा महाधरना का आयोजन किया गया था। धरना में ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों के साथ कई मजदूर यूनियन के लोग भी शामिल हुए।