Monday, April 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » लद्दाख हिंसा केंद्र ने सोनम वांगचुक को बताया जिम्मेदार !

लद्दाख हिंसा केंद्र ने सोनम वांगचुक को बताया जिम्मेदार !

अरब स्प्रिंग, नेपाल Gen Z प्रोटेस्ट का जिक्र कर भड़काया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, लद्दाख
Reading Time: 1 min read
A A
0
लद्दाख हिंसा केंद्र ने सोनम वांगचुक को बताया जिम्मेदार !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लेह की सड़कों पर आग और आक्रोश… सबसे शांत इलाका कहे जाने वाले लद्दाख के लेह जिले में बुधवार को अचानक हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारी युवाओं ने पत्थरबाजी की, पुलिस से झड़प की और बीजेपी दफ्तर तक आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग घायल हो गए. स्थिति के मद्देनजर लद्दाख और करगिल में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है.
दरअसल, ये हिंसा उस आंदोलन को लेकर हुई, जिसके तहत पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. लेकिन अब गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर दावा किया है कि वांगचुक ने अरब स्प्रिंग शैली के विरोध प्रदर्शनों और नेपाल में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों का भड़काऊ उल्लेख करके भीड़ को भड़काया.
गृह मंत्रालय ने लद्दाख हिंसा पर बयान जारी कर स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार लगातार संवाद की प्रक्रिया में लगी थी. मंत्रालय ने बताया कि 10 सितंबर को सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू की, जबकि उनकी मांगें पहले से ही उच्चाधिकार प्राप्त समिति (HPC) की चर्चा का हिस्सा थीं. सरकार ने लद्दाख में अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 45% से बढ़ाकर 84% किया, परिषदों में महिलाओं को 1/3 आरक्षण दिया और भोटी व पुर्गी भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी. साथ ही 1800 पदों पर भर्ती भी शुरू हुई.
मंत्रालय ने आरोप लगाया कि वांगचुक ने ‘अरब स्प्रिंग’ और ‘Gen Z’ आंदोलनों का हवाला देकर भीड़ को भड़काया. 24 सितंबर को लेह में हिंसक भीड़ ने राजनीतिक दल और सीईसी कार्यालय में आगजनी की, पुलिस वाहनों को जलाया और 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए. स्थिति काबू से बाहर होने पर पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई.
मंत्रालय ने कहा कि शाम 4 बजे तक हालात नियंत्रित कर लिए गए. गृह मंत्रालय ने वांगचुक पर हिंसा के बीच अनशन तोड़कर गांव लौटने और स्थिति को शांत करने का प्रयास न करने का भी आरोप लगाया. केंद्र ने कहा कि वह लद्दाख की आकांक्षाओं और संवैधानिक अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
कुछ ऐसे शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन
दरअसल, ये हिंसा उस वक्त भड़की जब बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी लेह के NDS मेमोरियल ग्राउंड में इकट्ठा हुए. इसके बाद वहां काले धुएं का एक गुबार दिखने लगा. इस तनाव के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने लेह में बीजेपी के दफ्तर और हिल काउंसिल पर पथराव करना शुरू कर दिया. फिर बीजेपी के दफ्तर में आगजनी की. वहां आसपास खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. इसके बाद वहां हालात चिंताजनक बन गए.
अब इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि ये हिंसा क्यों हुई, कैसे हुई और अब लद्दाख में क्या हो सकता है. दरअसल, इन विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत 10 सितंबर को हुई थी. उस वक्त पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में कुछ लोगों ने अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर भूख हड़ताल का ऐलान किया था. ये चार मांगें थीं- लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्ज दिलाना. छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा देना. लद्दाख में कारगिल और लेह को अलग अलग लोकसभा क्षेत्र घोषित करना. और सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना.

ये हिंसा क्यों हुई और किसने कर
इन चारों मांगों को लेकर केन्द्र सरकार की लद्दाख के कुछ प्रतिनिधियों से बात भी चल रही थी. और इस मुद्दे पर अगली बैठक 6 अक्टूबर को होनी थी. लेकिन उससे पहले ही बुधवार को ये हिंसा हो गई. यहां सवाल यही है कि जब केन्द्र सरकार बातचीत के लिए तैयार थी और इसके लिए तारीख भी तय हो चुकी थी तो ये हिंसा क्यों हुई और किसने कराई? हालांकि सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को आरोप है कि केन्द्र सरकार लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा नहीं देना चाहती, जिसके कारण लद्दाख के युवाओं को इस तरह का आक्रोश दिखाना पड़ा.
संविधान की छठी अनुसूची में क्या लिखा है?
बता दें कि भारत के संविधान की छठी अनुसूची में Self-Governance यानी कुछ खास मामलों में खद के शासन का उल्लेख किया गया है. इसमें लिखा है कि उत्तर पूर्व के असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के जनजातीय इलाकों में Self-Governance के लिए Autonomous District Councils यानी एक तरह की स्वतंत्र जिला परिषद बनाई जा सकती हैं. और इन परिषद को ये अधिकार दिए जा सकते हैं कि वो अपने जनजातीय इलाकों में जमीन और जंगल से जुड़े नियम बना सकें. स्थानीय प्रशासन और शासन से जुड़े कानून बना सकें. और अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति की रक्षा कर सकें और अभी सोनम वांगचुक और उनके समर्थक चाहते हैं कि ये अधिकार अब लद्दाख को दिए जाएं.
इसके पीछे वो ये तर्क देते हैं कि लद्दाख में अनुसूचित जनजाति की आबादी लगभग 97 प्रतिशत है, जिनमें लेह में 66.8 प्रतिशत, नुब्रा में 73.35 प्रतिशत, खाल्सी में 97.05 प्रतिशत, सांकू में 89.96 प्रतिशत, कारगिल में 83.49 प्रतिशत और ज़ांस्कर में 99.16 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है
मांगों के पीछे दो बड़े संगठन कौन?
अब दूसरे सवाल पर आते हैं कि इन मांगों के पीछ दो बड़े संगठन कौन से हैं. इनमें पहले संगठन का नाम है- लेह एपेक्स बॉडी, जिसका गठन साल 2020 में हुआ था और दूसरे संगठन का नाम है- कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और ये भी 2020 में बना है. सोनम वांगचुक अभी लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य हैं. इसके अलावा ये दोनों संगठन साल 2020 से साथ हैं. और इन्हीं दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने केन्द्र सरकार के साथ बातचीत की थी और अब 6 अक्टूबर को केन्द्र सरकार के साथ अगले दौर की चर्चा भी होने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही ये कहिंसा हो गई.
सोनम वांगचुक को लेकर उठ रहे सवाल
ये हिंसा क्यों हुई, अब उसे समझते हैं. दरअसल, सोनम वांगचुक और उनके समर्थक 10 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन इस दौरान 23 सितंबर को इस भूख हड़ताल में दो प्रदर्शनकारी बेहोश हो गए, जिनमें एक बुज़ुर्ग महिला भी शामिल थी. इस घटना के बाद लेह एपेक्स बॉडी के प्रदर्शकारी आक्रोशित हो गए और उन्हें ये लगा कि अब भूख हड़ताल से बात नहीं बनेगी. और इसके बाद इस संगठन की युवा शाखा ने बुधवार को लेह में बंद का आह्वान किया और ये कहा गया कि सारे प्रदर्शनकारी लेह में बीजेपी के दफ्तर के बाहर एक विशाल जनसभा में शामिल होंगे.

लेकिन इसके बाद कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के लोगों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दे दिया और ये ऐलान किया कि पूरे लद्दाख में बंद रखा जाएगा. इस सबके बाद लेह में ये बंद हिंसक हो गया और इसमें अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि यहां सोनम वांगचुक को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिन्होंने अब तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की बात कही थी. और वो हर रोज अपनी भूख हड़ताल के नए नए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. लेकिन आज हिंसा के वक्त सोनम वांगचुक का कोई बयान नहीं आया और अब वो ये कह रहे हैं कि ये हिंसा लद्दाख के Gen-Z युवाओं की भड़ास थी. उन्होंने हिंसा के बाद बयान जारी किया और अपना 15 दिन का उपवास तोड़ते हुए युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की.

ये भीपढ़िये

राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी !

कतरास में 20 घर जमींदोज !

जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी !

झारखंड राज्य में फॉर्च्यूनर से लूटपाट करने पहुंचे अपराधी !

Tags: #Ladakh violence #Centre blames #Sonam Wangchuk .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड राज्य शिव शंकर ज्वैलर्स में हुये डकैती की घटना का उदभेदन !

झारखंड राज्य शिव शंकर ज्वैलर्स में हुये डकैती की घटना का उदभेदन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रजरप्पा थानान्तर्गत शिव शंकर ज्वैलर्स में हुये डकैती की घटना का उदभेदन , 07 अपराधकर्मियों को डकैती किये गये आभूषण...

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में भीषण आग लग गई  !

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में भीषण आग लग गई !

by firstreport desk2
4 days ago
0

कोडरमा : रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे...

कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने की बड़ी कार्रवाई !

कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने की बड़ी कार्रवाई !

by firstreport desk2
4 days ago
0

गिरिडीह : कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने गुरुवार की सुबह खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीसीएल प्रबंधन...

झारखंड रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शराब की जब्ती !

झारखंड रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शराब की जब्ती !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :झारखंड कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार RPF टीम पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है। 21.04.2026 को RPF...

पुलिस–अपराधी मुठभेड़ !

पुलिस–अपराधी मुठभेड़ !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने...

एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को  स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी !

एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :राॅंची के किशोरगंज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • देश में किसी भी परिस्थिति में सदैव महिलाओं के साथ कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी – रितु चौधरी ,कांग्रेस प्रवक्ता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 26, 2026
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

April 26, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.