राँची : राँची से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में विनय श्रीवास्तव (60 वर्ष), अर्चना श्रीवास्तव (58 वर्ष)विनय श्रीवास्तव की पत्नी, कृतार्थ (27 वर्ष) विनय श्रीवास्तव का पुत्र,रविन्द्र यादव (20 वर्ष) चालक (निवासी: मटिहानी, गया, बिहार) और पुरुषोत्तम कुमार (28 वर्ष) दूसरा चालक (निवासी: गया, बिहार) शामिल हैं।
घटना शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुई है, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई।
इस भीषण टक्कर में पिता,पुत्र और पत्नी समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, यह हादसा शनिवार की सुबह तीन बजे हुई, पुलिस के अनुसार,स्कार्पियो (संख्या JH 21G3927) राँची से गोरखपुर की ओर जा रही थी।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया। स्कॉर्पियो अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के खोराबाद थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी मंशा की शादी के लिए राँची गए थे, शादी समारोह 20 अप्रैल को संपन्न हुआ था। विदाई और अन्य रस्मों के बाद, शुक्रवार शाम को परिवार राँची से वापस गोरखपुर के लिए रवाना हुआ था।













