Sunday, April 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

कांग्रेस का अंतिम संस्कार करने का काम अब महिला करेंगी .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कहा कि एक स्वास्थ्य मंत्री का मूल दायित्व लोगों के जीवन की रक्षा करना, उनकी कुशलता सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना होता है न कि “अंतिम संस्कार” जैसी असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग करना। उन्होंने कहा कि मंत्री का यह बयान न केवल उनकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों से पूरी तरह भटक चुके हैं।उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “जब स्वास्थ्य मंत्री ही अपने कर्तव्यों को भूल जाए, तो वह जनता के लिए रक्षक नहीं बल्कि एक ‘जल्लाद’ के रूप में दिखाई देता है।” राफिया नाज़ ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री AC कमरों में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं और भाजपा नेताओं को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि वे गर्मी में महिला सशक्तिकरण के लिए सड़कों पर उतरेंगे, तो एक स्वास्थ्य मंत्री के नाते भाजपा के नेताओं का ‘अंतिम संस्कार’ कर देंग।उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि संवेदनशील पद की गरिमा के भी विपरीत है।राफिया ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और ज़मीनी हकीकत बेहद भयावह है। उन्होंने कई गंभीर घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने जैसी लापरवाही सामने आई है, जो स्वास्थ्य तंत्र की घोर विफलता को दर्शाती है। कई जगहों पर माता-पिता अपने बच्चों के शव को बोरे में ले जाने को मजबूर हैं, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल छात्राओं की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं है और कई मामलों में महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ हुआ है। इतना ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी आज भी बनी हुई है, जो सरकार के दावों की पोल खोलती है।राफिया नाज़ ने स्वास्थ्य व्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा कि स्थिति कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड की लगभग साढ़े तीन करोड़ आबादी के लिए केवल करीब 2800 डॉक्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत तक स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई अस्पतालों में 560 बेड पर मात्र 14 नर्स कार्यरत हैं, जो विश्व स्वास्थ्य मानकों के बिल्कुल विपरीत है। इसके अलावा, PHC और CHC स्तर पर 40 से 50 प्रतिशत तक संसाधनों की कमी बनी हुई है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो चुकी हैं।प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर हमला बोलते हुए 16 अप्रैल को सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उस दिन जो तालियां बजाई गईं, वह केवल मेजों पर नहीं, बल्कि देश की हर बेटी के सम्मान पर तमाचा थीं। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति वास्तविक सोच को उजागर करती है।उन्होंने कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी जी देश की बेटियों को सशक्त बनाने, उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं की प्रगति से असहज हैं। राफिया नाज़ ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद तक सीमित है, जहां केवल कुछ परिवारों की महिलाएं ही आगे बढ़ पाती हैं, जबकि आम घरों की बेटियों को अवसर से वंचित रखा जाता है।राफिया नाज़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के डीएनए में ही महिलाओं का अपमान शामिल है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान और उनके आचरण इस बात को प्रमाणित करते हैं।राफिया नाज़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रही है…..चाहे धूप हो, आंधी हो या तूफान। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर परिस्थिति में महिलाओं की आवाज को बुलंद किया है और आगे भी करती रहेगी।अंत में उन्होंने कांग्रेस की महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जागरूक महिलाएं अब इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगी और आने वाले समय में वे कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।राफिया नाज़ ने दृढ़ता से कहा कि अब समय आ गया है जब झारखंड की महिलाएं खुद आगे बढ़कर अन्याय और महिला विरोधी सोच के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगी और कांग्रेस के राजनीतिक अस्तित्व को समाप्त करने का काम करेंगी और महिलाएँ कांग्रेस का अंतिम संस्कार करेगी।प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह उपस्थित थी।

 

 

ये भीपढ़िये

रेलवे सुरक्षा बल बानो एवं अपराध शाखा रांची द्वारा टिकट दलाल की गिरफ्तारी !

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मन की बात को सुना !

Tags: #Jharkhand #Health Minister #Dr. Irfan Ansari#Minister #Executioner# Department
Share1Tweet1SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

by firstreport desk2
4 hours ago
0

रांची :झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ राजद नेता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा एवं प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश...

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र...

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

न्यायिक अकादमी में कोलोकीयम का आयोजन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, विशेषकर झारखंड में डायन प्रथा (विच हंटिंग) जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर केंद्रित एक...

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी...

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

25 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची:- शनिवार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में वेक्टर जनित रोग के उन्मूलन के...

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड में भाजपा द्वारा आयोजित “ जन आक्रोश रैली” पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े महासचिव सह मिडिया प्रभारी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 26, 2026
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

April 26, 2026
लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.