रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बेहद सतर्क हैl 24.04.2026 को सिमडेगा बस स्टैंड के पास स्थित देवा ट्रैवल्स नामक दुकान में अवैध टिकट बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर 25.04.2026 को RPF एवं CIB की संयुक्त टीम द्वारा, स्थानीय पुलिस (LPS सिमडेगा) के सहयोग से उक्त दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक देवानंद यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी- आवगा घरसा, थाना- बोलबा, जिला- सिमडेगा को मौके पर पाया गया। जांच के दौरान उसके पास से लैपटॉप एवं मोबाइल फोन की जांच में दो IRCTC पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाने एवं बेचने का मामला सामने आया। जांच में कुल 35 रेलवे टिकट (03 वर्तमान एवं 32 पूर्व टिकट) बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,21,000/- पाई गई। आरोपी द्वारा प्रति टिकट ₹200 से ₹500 अतिरिक्त कमीशन लेकर टिकट बेचने की बात स्वीकार की गई। साथ ही, उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अन्य व्यक्तियों से काउंटर टिकट खरीदकर उन्हें अधिक मूल्य पर बेचता था। कार्रवाई के दौरान एक लैपटॉप एवं मोबाइल फोन सहित संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात उसे रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर RPF पोस्ट बानो लाया गया। इस संबंध में मामला 25.04.2026 दर्ज कर लिया गया है तथा 26.04.2026 को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।













