रांची :झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ राजद नेता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा एवं प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना !
मंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान घंटों समय तक राज्य एवं पार्टी संगठन को लेकर चर्चाएं किया गया !
विदित है मंत्री संजय प्र यादव के पिताजी का विगत दिनों से तबियत खराब चल रहा है और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है !
राणा एवं यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से पार्टी की राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं किया और विगत 5 अप्रैल को बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची में हुई स्वागत सम्मेलन कार्यक्रम समाप्ति के बाद उनके द्वारा नेताओं – कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देशों के गतिविधियों पर जानकारियां लेकर विचार विमर्श किया गया !
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में पार्टी की मजबूती के लिए एक बड़ी लकीर खींच कर गए हैं और कई जरूरी टास्क तथा मार्गदर्शन संदेश देकर गए हैं !
मंत्री संजय प्र यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा से कहा कि झारखंड के सबसे वरिष्ठ एवं काफी अनुभवी राजनेता हैं, लगभग 5 बार राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर संगठन का काम करने आपको अवसर मिला है !
बीजेपी SIR के माध्यम से छोटे छोटे राज्यों में खासकर क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, इससे सावधानी पूर्वक हम सभी को मुकाबला करना है और पार्टी संगठन तथा छोटे बड़े नेता एवं कार्यकर्ताओं के स्थान समन्वय बनाकर SIR पर पैनी नजरे रखनी है !
बिहार से शुरू हुआ SIR गैर भाजपाई सरकार के लिए मोदी सरकार चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर अत्यंत घातक कदम उठा रही है,घुसपैठिए एवं बांग्लादेशी के नाम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध जाकर राज्यों में करोड़ो लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जा रहा है !
गौतम सागर राणा ने कहा इसके लिए राजद को सजगता से काम करने की जरूरत है और राज्य इकाई को पंचायत स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देने की जरूरत है !













