Sunday, April 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

एक माह से अधिक समय तक फाइल रोककर रखनेवाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी आज मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड स्थित ग्राम बैजलपुर के काली मंदिर परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह जिला पहुंचे। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। पहली बार यहां के लोगों ने मुझे विधायक बनाया और सौभाग्य से मैं पहली ही बार बिहार का मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में मेरा जन्म हुआ वहां मुख्यमंत्री के रूप में मुझे सेवा करने का अवसर मिला है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। यह मेरे लिए एक चुनौती है। यह एक एहसास है कि बिहार को और आगे बढ़ाकर समृद्धि की ओर ले जाना है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत का सपना देखा है और इस दिशा में लगातार काम किये जा रहे हैं। आज उन्होंने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण में यह जिक्र किया कि दुनिया को शांति का संदेश भगवान बुद्ध ने दिया है, जिन्हें बिहार के बोधगया में ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि चौर क्षेत्र में दूर देश के चिड़िया आकर खेतों में बचे फसलों के अनाज ले जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हमने ब्लॉक, अंचल एवं थाना को मॉनिटर करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से एक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आपकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो, इसके लिए प्रत्येक माह में दो दिन पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। यह सहयोग कार्यक्रम के तहत संचालित होगा। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय तक फाइल रोककर रखनेवाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी कोशिश है कि आपके घर तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। यही पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने लगातार 20 वर्षों तक बिहार में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की हर संभव कोशिश की है। लड़कियों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए उनके द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की गई। महिलाओं को उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए भी बिहार में काफी काम किया गया है। इसे और आगे बढ़ाना है। हमलोगों ने बिहार के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का निर्णय लिया जिस पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ रहा था। उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इतनी बड़ी धनराशि कहां से आएगी, लेकिन सरकार के दृढ संकल्प से यह काम सफल रहा। उस समय नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री थे और मैं वित्त मंत्री था। बिहार में वित्त की कोई कमी नहीं है। विकास के सभी काम पूरे किए जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़कों का चौड़ीकरण, नए सड़कों का निर्माण, रेलवे ट्रैक का विस्तारीकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार आदि विकास कार्य तेजी से हो रहा है। हमलोगों ने पहाड़ों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया है। आज यहां ढोल पहाड़ी, असरगंज (मुंगेर) में ईको पर्यटन कार्य का शिलान्यास किया गया है और आज ही से काम भी शुरू हो जाएगा। इस ढोल पहाड़ी पर हमारे वीर सैनिक अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए अपना शिविर बनाए थे। यहां उच्चेश्वर नाथ धाम, देवघरा, टेटियाबंबर (मुंगेर) में ईको पर्यटन विकसित करने के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यहां पांडवों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा कि इस इलाके को 4 लेन सड़क से जोड़ा जा रहा है। अब यहां के लोग 4 लेन सड़क से सीधे सुल्तानगंज पहुंचेंगे, उन्हें असरगंज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार द्वारा संचालित योजना के माध्यम से तारापुर आई०टी०आई० में 1 हजार विद्यार्थियों को स्किल्ड करने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके अधूरे सपने को पूरा करने आए हैं। मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है। गंगा नदी का पानी रोकने की दिशा में भी कार्य सुनिश्चित की जा रही है ताकि यहां के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल सके। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां कई झीलें और डैम हैं जिनमें गंगा नदी का पानी संग्रहित किया जा रहा है जिससे आसानी से जलापूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा तब तक बिहार मजबूत नहीं होगा। मुझे सूचना मिली है कि तारापुर स्थित मेरे घर की सीढ़ी तोड़ने का काम प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसका आशय स्पष्ट है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए किसी भी प्रकार का स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया जाएगा। अतिक्रमित भूमि को हर हाल में मुक्त कराई जाएगी। भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो, जनता की यही अपेक्षा है। हमारा लक्ष्य है कि नवंबर माह तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सके। इस दिशा में प्रयास जारी है। बिहार में बड़ी संख्या में फैक्ट्री स्थापित हो सके, इस दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, नवीनगर थर्मल पावर प्लांट आदि में 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का निवेश शुरू किया गया है। हमलोग ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं कि बिहार के बिजली उपभोक्ता सरकार पर निर्भर नहीं रहे। इसके लिए लोगों के घरों के छतों पर सोलर प्लेट लगाए जायेंगे, जिससे उन्हें 150 यूनिट बिजली उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असरगंज में महाविद्यालय बना है। यहां के लोगों की इच्छा है कि यहां खेल मैदान भी बने, इसके लिए सरकारी जमीन चिन्हित की जाएगी। सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने पर सरकार जमीन खरीदकर खेल मैदान बनाएगी। इस इलाके से कोलकाता एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। जब इसका काम पूर्ण हो जाएगा तब लोग 5 से 6 घंटे में कोलकाता आसानी पहुंच सकेंगे। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हमें प्रचंड बहुमत से जिताया है, इसके लिए मैं उनका ऋणी हूं। आजादी के बाद तारापुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोटों से यहां के लोगों ने हमें जीत दिलाई है। मैं आश्वस्त करता हूं कि आपके अधूरे सपने को पूरा करूंगा। लोकतंत्र में मेरा भरोसा है। बिहार के लोगों ने एन०डी०ए० को 202 सीट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री नीतीश कुमार जी के प्रति अपना भरोसा जताया है। बिहार को और सुंदर तथा समृद्ध बनाने का काम तारापुर का बेटा करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के किसी न किसी पंचायत में मेरे आने का कार्यक्रम चलता रहेगा। यहां उद्योग स्थापित हो, यह भी सुनिश्ति किया जायेगा। अच्छी नौकरी करने के लिए लोग बिहार से बाहर जायें लेकिन मजबूरी में रोजगार के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े, हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को उद्योग करने हेतु राशि अब तक नहीं मिली है वे यथाशीघ्र अपना आवेदन करें। मई माह में शेष महिलाओं को राशि प्रदान की जाएगी। मैं तारापुर, संग्रामपुर, असरगंज सहित पूरे बिहार वासियों को धन्यवाद देता हूं कि आपने प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ को सुना। भारत विकसित हो, इसी कल्पना को लेकर हम सब आगे बढ़ेंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं, जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, पूर्व विधायक राजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, प्रखंड प्रमुख नुतन कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister participated #in the live telecast# of Prime Minister's #popular programme #'Mann Ki Baat'.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और कांग्रेस, jmm सहित पूरे इंडी...

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक महिला आक्रोश मार्च के तहत होना है पदयात्रा कार्यक्रम, हजारों की...

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत !

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा “भारत को...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • समृद्धि यात्रा में सैंड आर्ट की सराहना करते मुख्यमंत्री ने कहा तुम्हारे कला का जबाव नहीं !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

April 26, 2026
झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

झारखंड में 26 अप्रैल से गर्मी से राहत के आसार !

April 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

April 26, 2026
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के निवारण पदाधिकारियों एवं आईटी प्रबंधकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  !

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के निवारण पदाधिकारियों एवं आईटी प्रबंधकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता !

April 26, 2026
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्कर गिरफ्तार !

रेलवे सुरक्षा बल बानो एवं अपराध शाखा रांची द्वारा टिकट दलाल की गिरफ्तारी !

April 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.