Tuesday, May 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के भ्रष्टाचार की गूंज पूरे देश में – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के भ्रष्टाचार की गूंज पूरे देश में – बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सोरेन किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं किए होते तो सीना तानकर ईडी आफिस जाते .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के भ्रष्टाचार की गूंज पूरे देश में – बाबूलाल मरांडी !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के भ्रष्टाचार की चर्चा केवल राज्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी गूंज पूरे देश में है। हेमंत सोरेन सरकार ने इन 4 वर्षो में कोई लीगल काम किया ही नहीं किया, बल्कि सारा इलीगल काम किया है। इडी की छापेमारी और आईटी रेड में कांग्रेस के सांसद के यहां से करोड़ों की नगद बरामद होती है। 

यह मोदी जी की सरकार है, जनता से लूटी गई पाई-पाई भ्रष्टाचारियों को लौटानी होगी। राज्य सरकार के 4 वर्षो की विफलताओं को उजागर करते हुए आरोप-पत्र विमोचनके बाद हेमंत सोरेन सरकार पर आरोपों की बौछार की। जहां हेमंत सरकार की विफलताओं पर जमकर हमला बोला वहीं झारखंड में अब तक भाजपा की रही तीनों सरकारों और पिछले 9 सालों में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश और झारखंड के संदर्भ में किए उल्लेखनीय कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया। झारखंड की वर्तमान हेंमत सोरेन सरकार फाईल, फोल्डर और बाॅस वाली सरकार है। आरोप-पत्र के पहले पेज पर नोटों का बंडल और कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से पैसों की बरामदगी के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया ट्वीट डालकर इस लूटेरी सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे को सामने लाने का प्रयास किया गया है। ताकि देश और राज्यवासी इस सरकार के असली चेहरे को देख सके। जनता को यह देखना और समझना बहुत जरूरी है। राज्य के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए महंगी-महंगी वकीलों को हायर कर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक दौड़ लगाते हैं। इडी ने कई अफसरों व लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखकर दिया लेकिन आज भी वह सारी फाईल हेमंत सोरेन की अलमीरा की शोभा बढ़ा रही है। एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा है। जब राज्य का सीएम खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त हो, भ्रष्ट अफसरों को बचाने में खुद सीएम लगे हों तो भला भ्रष्टाचार कैसे समाप्त होगा। ईडी द्वारा मुख्यमंत्री को 6 नोटिस के बाद भी उपस्थित नहीं होना संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। सीएम कहते हैं कि वे डरते नहीं है तो फिर वे भागते क्यों हैं ? किसी प्रकार की गड़बड़ नहीं किए होते तो सीएम सीना तानकर इडी ऑफिस जाते। सीएम को पता होगा कि उन्हें किन कारण से नोटिस की जा रही है और उसका जवाब उनके पास नहीं होगा इसलिए वे भागे-भागे फिर रहे हैं। हेमंत सोरेन द्वारा 18-19 वर्षो तक झारखंड में भाजपा की सरकार होने और केन्द्र सरकार द्वारा झारखंड की उपेक्षा करने के झूठे आरोप पर भी जमकर हमला बोला। हेमंत सोरेन केवल वर्तमान 4 साल के अपने कार्यकाल को छोड़कर सारा ठीकरा भाजपा पर फोड़ते रहे हैं। सच्चाई यह है कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्वकाल को जोड़कर कुल 4764 दिन यानि लगभग 13 वर्षो तक भाजपा को सेवा करने का अवसर मिला है जिसमें कई उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। भाजपा के नेतृत्व में तीनों सरकारों द्वारा बुनियादी सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज के कल्याण को तेजी से आगे बढ़ाया गया। मोदी सरकार के साथ प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए। जबकि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार हुआ। वहीं यूपीए गठबंधन ने राष्टपति शासन सहित जोड़कर 3625 दिन यानि लगभग 10 वर्ष शासन किया है। इनका कार्यकाल किसी से छुपा नहीं है। अपने 9 साल के ऐतिहासिक और स्वर्णिम कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश और राज्य को कई सौगात दिया है। पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाता, गरीब कल्याण योजना, हवाई अड्डा, एम्स, शौचालय, किसान सम्मान निधि, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, मेडिकल काॅलेज सहित इसकी लंबी फेहरिस्त है। इसलिए हेमंत सोरेन, जेएमएम और कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर राज्य की उपेक्षा करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकारों ने राज्य केवल राज्य की प्रगति ही बाधित नहीं की बल्कि सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से कलंकित किया। यूपीए सरकारें काम के लिए नही कमाने के लिए बनी। इन्होंने जनता का नहीं बल्कि परिवार का विकास किया चाहे नदी-नालों से बालू का उठाव हो, कोयला हो या पत्थर के अवैध खनन का मामला हो, किसी से छुपा नहीं है। बालू का ऑक्शन नहीं हुआ, बिना ऑक्शन ही बिहार, यूपी को भेजकर खूब कमाई की गई। साहिबंगज की बहुचर्चित घटना, जिसकी सीबीआई जांच चल रही है। उपर से लेकर नीचे के कार्यालयों में जहां आम लोगों को प्रतिदिन जरूरत पड़ती है वहां बिना पैसा कोई काम नहीं होता। किसी भी राज्य की पहचान वहां की कानून-व्यवस्था से होती है। प्रदेश की हालत बद से बदतर है। चोरी, डकैती, अपहरण, लूट चरम पर है। बहू-बेटियां सहित आम लोग तक कहीं सुरक्षित नहीं हैं।धनबाद की भयावह हालत से सभी अवगत हैं। व्हाट्सअप काॅल, वीडियो काॅल, मैसेज कर लोगों को धमकाया जाता है। पुलिस पर लोगों को भरोसा नहीं रहा है। सूचना लीक होने के कारण लोग पुलिस को मैसेज तक नहीं दिखाते। बीजेपी सरकार में काबू में रही नक्सल की समस्या के मोर्चे पर भी यह सरकार विफल है। पलामू के हिस्सों में आये दिन घटनाएं आम है। कई बार कुछ हिस्सों में पुलिस हम लोगों को जाने से रोक देती है। कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की बजाय भ्रष्टाचारियों को, दलाल-बिचैलियों को बचाना और पैसा कमाना झारखंड सरकार की प्राथमिकता में है। हेमंत सोरेन सरकार के 4 साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार देते सभी सभी मोर्चो पर नाकाम बताया। उन्होंने हेमंत सोरेन द्वारा युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, किसानों, पिछड़ों सहित तमाम वर्गो से किए गए एक एक वादों और उनकी हकीकत का बिन्दुवार पोल खोलते हुए राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम किया। 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, भत्ता नही तो राजनीति से सन्यास, ये सारे दावे फिसड्डी साबित हुए हैं। युवाओं, आदिवासियों-दलितों के साथ दमन, किसानों के साथ ज्यादती जितना हेमंत सरकार में हुई उतनी किसी सरकार में नहीं। पिछले 4 वर्षों के शासन में हेमंत सरकार ने राज्य के युवा, किसान, मजदूर महिला, दलित, आदिवासी, पिछड़े सभी समाज को केवल धोखा दिया। झारखंड के इतिहास में सबसे विफल और भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। झारखंड में तुष्टिकरण का मामला किसी से छुपा नहीं है। लोहरदगा की घटना, मेन रोड हिंसा, विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन का मामला इसके उदाहरण हैं। मेन रोड हिंसा, नमाज कक्ष मामले में आज तक कमिटी कोई निर्णय नहीं कर सकी है। सामान्य विद्यालयों को उर्दू विद्यालय में तब्दील करना, रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी करना, सहित कई मामले आए पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एक खास वर्ग को खुश करने के लिए तरह तरह के हथ कंडे अपना रही है। वहीं जबरन धर्मांतरण की खबरें यहां आम हो चली है। पाकुड का ही एक मामला आज संज्ञान में आया है जिसमें एक पहाड़िया के साथ जबरन प्रतिबंधित मांस खिलाने का मामला है। 26 तारीख को एसपी को लिखित शिकायत के बाद भी अभी तक एफआईआर नहीं किया गया है। एक तरफ खास वर्ग द्वारा आदिवासी लड़कियों से शादी कर जमीन हथियाने की घटना तो होती रही है अब लडकियों को लगाकर लड़को का जबरन धर्मातंरण कराया जा रहा है।जल जीवन मिशन सहित तमाम केन्द्रीय योजनाओं का हाल बुरा है। राज्य सरकार को इन योजनाओं को प्रमुखता से क्रियान्वयन करने की कोई चिंता नहीं है। केवल टेंडर में कमीशन की चिंता है। गरीब कल्याण योजना का राशन लाभार्थियों तक पहुंचाने में हेमंत सोरेन असफल साबित हुए हैं। दूसरे इलाकों की बात तो अलग है, सीएम के इलाके बरहेट, सुंदरपहाड़ी, पतना में जहां पहाड़िया जनजाति रहते हैं उनके अनाज को बेचने का मामला सामने आ चुका है। दोषियों पर कार्रवाई और जांच के नाम पर केवल भरमाया गया। वहीं राज्य में बुनियादी सुविधाओं को दुरूस्त करने को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो सडक हो, बिजली हो सभी की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।

हेमंत सरकार द्वारा पिछले 4 सालों से आदिवासी समाज के उपर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

जल-जंगल-जमीन के नाम पर आदिवासी समाज के संसाधनों की राजनीतिक लूट मची हुई है।@BJP4India @narendramodi @JPNadda @AmitShah @blsanthosh @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/5lPrHcWQIJ

— Babulal Marandi (Modi Ka Parivar) (@yourBabulal) December 28, 2023

ये भीपढ़िये

पीएम नरेंद्र मोदी औंर उनकी सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डालने बाद त्याग उपदेश दे रही हैं !

मेहरमा प्रखंड को मिली 2.21 करोड़ रुपये की तीन सड़क योजनाओं की सौगात !

नालसा योजनाओं से अवगत कराना ही विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य: राजेश कुमार सिन्हा !

इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

Tags: #Jharkhand's #corruption# echoes# throughout # country #Babulal Marandi.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : जिले के खलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय शिक्षिका पायल कुमारी ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर...

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :अखिल भारतीय ओ.बी.सी महासभा विधिक कार्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय हेमंत गुप्ता जी एवं झारखंड आंदोलन...

गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ

गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ

by firstreport desk2
1 day ago
0

हजारीबाग: जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ। कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई...

जब बिल फाड़ा गया तब चुप, आज महिला आरक्षण पर ज्ञान- प्रतुल शाह देव !

हेमंत सरकार के कार्यकाल में हत्याओं में झारखंड इंडिया में टॉप पर -प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा बिगड़ती विधि व्यवस्था के बावजूद ढाई वर्ष पूर्व ट्रेनिंग पूरी...

रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: इंसानियत और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव...

डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने: मुख्यमंत्री !

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    34 shares
    Share 14 Tweet 9
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8

अभी अभी

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क !

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क !

May 12, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !

May 12, 2026
बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

युवाओं को नशे से दूर रखने पर योगी सरकार का विशेष फोकस !

May 12, 2026
पर्यटन विभाग,झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन !

पर्यटन विभाग,झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन !

May 12, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी औंर उनकी सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डालने बाद त्याग उपदेश दे रही हैं !

पीएम नरेंद्र मोदी औंर उनकी सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डालने बाद त्याग उपदेश दे रही हैं !

May 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.