Sunday, May 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 !

रांची में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 !

हेमंत सोरेन ने कहा "भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने आने वाली एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात

First Report Live Desk by First Report Live Desk
3 years ago
in झारखंड, रांची, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 !
417
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

हेमंत सरकार के कार्यकाल में हत्याओं में झारखंड इंडिया में टॉप पर -प्रतुल शाह देव !

रिम्स में मरीजों और परिजनों के लिए राहत बन रहा है !

लंबित वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम: जस्टिस सुजीत नारायण !

झारखंड में गैंगस्टर पुलिस का खोल रहे हैं कच्चा चिट्ठा : बाबूलाल मरांडी

नई दिल्ली :भारतीय हॉकी फैंस के लिए अच्छी खबर है। हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार ने आज महिलाओं की प्रतिष्ठित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे इस साल झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के नाम से जाना जाएगा, के मेजबान स्थल के रूप में झारखंड की राजधानी रांची के नाम की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा, जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होगा।
मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान भारत के टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय महिला टीम ने 2016 में यह खिताब जीता था और 2018 में अगले संस्करण में वे उपविजेता रही थी।
रांची ने इससे पहले 2012 से 2015 तक कई हॉकी इंडिया लीग मैचों की मेजबानी की है और यह सिटी बेस्ड फ्रेंचाइजी रांची रेज का घर था। हाल के वर्षों में, स्टेडियम में कई शीर्ष घरेलू स्तर के आयोजन हुए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में इस खेल के लिए एक बड़ा फैन बेस है।झारखंड का हॉकी का इतिहास समृद्ध रहा है। इसने सात ओलंपिक खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें जयपाल सिंह मुंडा, सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, अजीत लाकड़ा, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और स्वर्गीय श्री माइकल किंडो और स्वर्गीय श्री मारंग गोमके शामिल हैं।इस साल अक्टूबर में झारखंड आने वाली टीमों का स्वागत करते हुए राज्य के  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने कहा, “भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने आने वाली एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात होगी। पिछले एक दशक में, झारखंड में हॉकी ने नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। इसका कारण यह रहा है कि राज्य के कई खिलाड़ी जूनियर और सीनियर दोनों टीमों में भारत के लिए खेल रहे हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में इस खेल में कई ओलंपियन भी तैयार किए हैं। जयपाल सिंह मुंडा (1928 एम्स्टर्डम ओलंपिक), माइकल किंडो (1972 म्यूनिख ओलंपिक), सिल्वेनस डुंगडुंग (1980 मॉस्को ओलंपिक), अजीत लाकड़ा (1992 बार्सिलोना ओलंपिक), मनोहर टोपनो (1984 लॉस एंजेलिस ओलंपिक), निक्की प्रधान (2016 रियो ओलंपिक और 2020 टोक्यो ओलंपिक) तथा सलीमा टेटे (2020 टोक्यो ओलंपिक) जैसे खिलाड़ियों की बदौलत हॉकी में राज्य की प्रगति लगातार प्रदर्शित हो रही है। मैं मानता हूं कि रांची में टूर्नामेंट का 7वां संस्करण आयोजित कराना हमारे अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा और वे इस खेल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। मैं इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों, एशियाई हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के अधिकारियों का स्वागत करता हूं कि वे आएं और झारखंड में खेलों से जुड़ी सुविधाओं और आतिथ्य का आनंद लें।”
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करने के साथ-साथ भारत को झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपने के लिए एएचएफ को धन्यवाद देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म श्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “मैं झारखंड में हॉकी के विकास और प्रचार-प्रसार के प्रति उनके अटूट समर्थन और सहयोग के लिए हॉकी इंडिया की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं हॉकी इंडिया को झारखंड एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 की मेजबानी का सम्मान नवाजने के लिए एएचएफ को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं। यह आयोजन हॉकी के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कद का एक प्रमाण है। हमें विश्वास है कि इस  टूर्नामेंट के दौरान न केवल एशियाई महिला हॉकी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा बल्कि हमारे अपने खिलाड़ियों को दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मुकाबला करने के लिए एक शानदार मंच भी प्रदान करेगा। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि यह टूर्नामेंट शानदार रूप से सफल हो, और हम इसमें भाग लेने वाली टीमों और फैंस का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”
हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने अध्यक्ष की बातों को दोहराते हुए कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से हमें जो समर्थन और सहयोग मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। जब हमने झारखंड एशियन चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी में अपनी रुचि व्यक्त की थी, तब माननीय मुख्यमंत्री राज्य में इस आयोजन की मेजबानी के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत सहमत हो गए थे। वह हमेशा खेलों के प्रबल समर्थक रहे हैं। इस तरह के मेगा इवेंट की मेजबानी करना हमारे लिए एक बड़ा सम्मान की बात है और मेरा मानना है कि यह रांची में भविष्य में और अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी इवेंट्स की मेजबानी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी की जिम्मेदारी हमें सौंपने के लिए मैं एएचएफ को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि हॉकी फैंस इस टूर्नामेंट के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले एशियाई देशों को खेलते देखकर प्रसन्न होंगे।”
इस अवसर पर एएचएफ अध्यक्ष डातो फुमियो ओगुरा ने कहा, “हम इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि रांची महिलाओं की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आगामी संस्करण की मेजबानी कर रहा है। हॉकी इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में विश्व स्तरीय इवेंट्स की मेजबानी करते हुए एक बड़ी प्रतिष्ठा बनाई है। इसने एफआईएच पुरुष विश्व कप की मेजबानी की और फिर अपनी मेजबानी में चेन्नई में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष) में खिताबी जीत हासिल की। यह सब बातें हॉकी इंडिया की अद्वितीय क्षमताओं को स्पष्ट रूप से उजागर करती हैं। हॉकी इंडिया को उनके अटूट समर्थन के लिए हमारा हार्दिक आभार। आगामी झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के साथ, हम एक और शानदार परफार्मेंस की आशा करते हैं। हमें यकीन है कि इस टूर्नामेंट की सफलता इस क्षेत्र में हॉकी को काफी समृद्ध करेगी। हम झारखंड सरकार, इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों और सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। हम उम्मीद करेंगे कि फैंस और एथलीटों के लिए, यह आयोजन कभी न खत्म होने वाली यादें दे। हम तहे दिल से आप सभी को रांची में हमारे साथ इस इवेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

Tags: https://firstreportlive.com/misc/ranchee-men-akto…fee-ranchee-2023/3175/
Share167Tweet104SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

राँची: झारखण्ड में आज मौसम करवट लेने वाला है, भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है...

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह  ने महागामा के मेहरमा और...

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

हर हाल में पात्र मतदाता को दिलाएंगे मतदान का अधिकार – दीपिका पांडेय सिंह !

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची :झारखंड कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में पात्र मतदाता को हर हाल में मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने का सांगठनिक...

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के रातू क्षेत्र में युवा उद्यमियों द्वारा संचालित...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पश्चिम बंगाल :भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फायर ब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी...

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘लहू’ से सींचा गया है बंगाल का कमल : बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    32 shares
    Share 13 Tweet 8
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    31 shares
    Share 12 Tweet 8

अभी अभी

इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

इंस्पेक्टर की वायरल तस्वीरों से मचा बवाल !

May 10, 2026
प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

प्रेमी की मौत के सदमे और मानसिक तनाव में शिक्षिका ने दी जान.!

May 10, 2026
हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

हेमसी हाइट्स भवन में झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ !

May 10, 2026
गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ

गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन खूनी साबित हुआ

May 10, 2026
जब बिल फाड़ा गया तब चुप, आज महिला आरक्षण पर ज्ञान- प्रतुल शाह देव !

हेमंत सरकार के कार्यकाल में हत्याओं में झारखंड इंडिया में टॉप पर -प्रतुल शाह देव !

May 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.