रांची: न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 11.05.2026 को चान्हो प्रखण्ड के सोस बाजार टांड़ तथा करकट ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक, पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी दीपेन्द्र कुमार, निलश्याम कुमार कश्यप, अलमा एक्का, संजीत उरांव, सोनु सिंह, हरिराम करमाली, उषा कुमारी और सुमती कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डालसा के पीएलवी निलश्याम ने नालसा द्वारा संचालित योजना डाॅन पर फोकस किया। इसके अलावा उन्होने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची से मिलनेवाले सुविधाओं के बारे में अवगत कराया तथा उन्होंने कहां कि डालसा का पीएलवी ब्लाॅक में रहता है, आप उनसे सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने नालसा एवं झालसा के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अलमा एक्का ने डायन-बिसाही के प्रति लोगों को जागरूक किये और कहा कि यह एक अंधविश्वास है।
संजीत उरांव एवं सोनु सिंह ने उपस्थित लोगों को पीड़ित मुआवजा के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय में चल रहे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करने पर बल दिया। सोनु सिंह और हरिराम करमाली ने राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं लोक अदालत के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को जानकारी दी। डालसा के पीएलवी सुमती कुमारी एवं उषा कुमारी ने मजदूरों का निबंधन हेतु नियोजन फर्म भरने के बारे में बताया, जिसके तहत उन्हें कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।












