रांची : राँची के किशोरगंज स्थित एल.पी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वर्णरखा उत्थान समिति के द्वारा पोस्ट कार्ड लिखो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया l कक्षा 5 से लेकर 10 तक के 600 बच्चों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा । उनका मुख्य उद्देश्य स्वर्णरेखा नदी और इसके तट पर नागवंशीकालीन 21 शिवलिंग को सुरक्षित रखना है ।
21 लाख पोस्टमाकार्ड भेजने का लक्ष्य:
स्वर्णरखा उत्थान समिति के द्वारा स्वर्णरेखा को बचाने और इक्कीसो शिवलिंग को बचाने के लिए एक मुहिम चलाया जा रहा है l अभियान की शुरूआत करने वाले सुधीर शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा जब तक कोई संज्ञान नहीं दिया जायेगा तब तक यह अभियान चलेगा। विगत कई दिनों से मुहीम चल रही है, लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वरिखा के उद्गम स्थल रानीचुआं से इक्कीसो महादेव तक की 21 किलोमीटर की कांवर यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें 400 से अधिक कांवरियों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई l











