Sunday, May 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

फूट डालो और राज करो" अंग्रेज की नीति, कांग्रेस पार्टी अंग्रेज के एक मानस पुत्र

firstreport desk2 by firstreport desk2
57 minutes ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड के सीएम ने भीषण गर्मी ख्याल रखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश !

दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम सिर्फ राजनीतिक दिखावा – कांग्रेस !

अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश – बाबूलाल मरांडी !

23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें पदाधिकारी !

रांची : झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने और तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया है। आदिवासी समागम का विरोध करने को लेकर मरांडी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने इन दलों को चेताते हुए कहा कि समाज को बांटने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की उनकी साजिश कतई सफल नहीं होगी। श्री मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।  मरांडी ने कहा कि सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं है। बल्कि इनमें समानता है। ये प्रकृति की पूजा करते हैं और पेड़, पहाड़, पत्थर, जल, धरती माता की भी पूजा करते हैं। सरना, सनातन और हिंदू में ही जाति व्यवस्था है। यहां जातियों की अनेकों समूह हैं। यहां 36 कोटि देवी देवता हैं। आदिवासी समाज में देश के अंदर 700 से अधिक जातियां हैं, झारखंड में भी 32-33 जातियां हैं। अपने गांव घरों में इनकी अपनी अपनी देवी देवता हैं। यह जो विविधता में एकता है, इसका समावेश सनातन, हिंदू, सरना में है। जहां इतनी अधिक समानता है वहां पर कांग्रेस और jmm के लोग कहते हैं कि इन्हें हिंदू बनाया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि हिंदू बनाने का कहीं कोई परंपरा ही नहीं है। बनाए तो क्रिश्चन और मुसलमान जाते हैं। सरना, सनातन और हिंदू तो पैदाइशी होते हैं। निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास सभी को पता है। कांग्रेस का गठन करने वाले अंग्रेज रहे हैं। 1857 के सिपाही विद्रोह के बाद ही अंग्रेजों को लगने लगा कि अब देश को संभालना होगा तो एक सेफ्टी वाल्ब के रूप में कांग्रेस पार्टी का गठन किया गया। अंग्रेज ने समाज को विभाजित और तोड़कर, लोगों को आपस में लड़ा कर इस देश पर राज किया। कांग्रेस पार्टी तो उन्हीं के एक मानस पुत्र रहे हैं। इसलिए जब देश स्वतंत्र हुआ तो महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देनी चाहिए परंतु कांग्रेस ने गांधी जी की बातों को अनसुना कर दिया। अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” की संस्कृति पर ही कांग्रेस देश में लंबे वर्षों तक कार्य करती रही। अब जब देश से कांग्रेस की विदाई हो रही है तो यह पार्टी समाज को तोड़ने का नया-नया हथकंडा अपना रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा व आरएसएस पर आदिवासियों को हिंदू बनाने का लगाया गया आरोप उसी हथकंडा का एक हिस्सा है। समाज को तोड़ना और कुर्सी प्राप्त करना तो कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस और झामुमो वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी समाज में विभाजन पैदा करने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पेसा कानून की नियमावली में आदिवासी परंपराओं और रूढ़िगत व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। जो लोग आदिवासी संस्कृति, आस्था और परंपराओं को बदलने का काम करते हैं, उन पर ये दल मौन रहते हैं। इसलिए कांग्रेस और झामुमो के मुँह से आदिवासी हित की बात शोभा नहीं देती। जहां 32वां या सुदृढ़ीकरण कर आदिवासियों को क्रिश्चियन बनाया जा रहा है, कलमा पढ़ाकर किसी को मुसलमान बनाया जाता है, लोगों की संस्कृति, परंपरा, विश्वास, आस्था को मिटाने का काम किया जा रहा है, उस मुद्दे पर कांग्रेस और झामुमो के लोग कुछ नहीं बोलते हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए यहां के आदिवासी, जनजाति जो मूल समाज है उनको कैसे समाज से अलग किया जाए, उनमें अलगाव पैदा किया जाए, इसके लिए षड्यंत्र किया जा रहा है, इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। सत्ता में बैठे कांग्रेस और jmm के लोग समाज को सिर्फ बांटने तोड़ने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार की नीतियां बहुत दिनों तक नहीं चलेगी। बहुत दिनों तक इन दलों ने बरगलाकर समाज को गुमराह किया। अब समाज जागरूक हो चुका है। समाज की अपनी मूल पहचान है, इसे समाज पहचान चुका है। जितनी भी जनजातियों की पूजा स्थल है, उसको संरक्षित, सुरक्षित और विकसित करने की जरूरत है। जगह-जगह पर सरना मसना, पहनाई की जमीन जमीन बर्बाद हो रही है, माफियाओं के चंगुल में जा रहा है। इसको बचाने और संरक्षित करने की जरूरत है, तभी संस्कृति बचेगी। जब झारखंड बना और हमारी सरकार बनी तो हमने ही जाहेरथान की घेराबंदी शुरू करवाई, मांझी थान बनवाने का काम शुरू हुआ। रघुवर दास की सरकार ने इस काम को आगे बढ़ाया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रही।

Tags: #Congress#will #let #conspiracy# succeed.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने  इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखण्ड विधानसभा थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय...

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम !

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन...

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे  यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची : बिरसा मुंडा जेल कांड को लेकर भाजपा लगातार दूसरे दिन भी हेमंत सरकार पर आक्रामक रही। भाजपा प्रदेश...

झारखंड के सीएम नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण किया !

झारखंड के सीएम नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण किया !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनने कहा कि यह अवसर न केवल नव नियुक्त अभ्यर्थियों के लिए गौरव का...

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -सुबोध कुमार !

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -सुबोध कुमार !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची झारखंड अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी – शिल्पी नेहा तिर्की !

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची :बेड़ो प्रखंड के पुरनापानी बाजारटांड़ मैदान में आयोजित किसान सम्मान समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    39 shares
    Share 16 Tweet 10
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    53 shares
    Share 21 Tweet 13
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    51 shares
    Share 20 Tweet 13
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    49 shares
    Share 20 Tweet 12
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    35 shares
    Share 14 Tweet 9

अभी अभी

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

May 24, 2026
झारखंड राज्य के 47 स्थानों पर मनाया जाएगा दामोदर महोत्सव !

झारखंड राज्य के 47 स्थानों पर मनाया जाएगा दामोदर महोत्सव !

May 24, 2026
बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

May 23, 2026
झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी द्वारा प्रदर्शन कांग्रेस मीडिया ने तंज कशा !

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेलों को इवेंट मैनेजमेंट -राकेश सिंन्हा !

May 23, 2026
सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

May 23, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.