Saturday, May 23, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

दो दिवसीय राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन का समापन

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पहले पहाड़ और नदियों को बचाने, फिर विकास करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज का मॉडल थोड़ा दूसरे किस्म का है। आज विकास खूब किया जा रहा है और कभी संभव हुआ तो पहाड़ और नदियों को बचाने की बात की जा रही है। दरअसल, आज वाला विकास का मॉडल विनाश का मॉडल है। उन्होंने माना कि विकास का काम जरूरी है लेकिन वो ऐसा विकास हो, जो चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर हो। पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्राकृतिक संसाधन छोड़े। इस विकास के मॉडल को उन्होंने ‘सनातन विकास’ का नाम दिया। यहां मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि कई लोगों ने जानना चाहा कि इतने कानून होते हुए नए कानून की जरूरत क्या है। पुराने कानून लागू क्यों नहीं होते। हम लोग रोज इस स्थिति से दो-चार होते हैं। पर्यावरण की छोड़िए, सामान्य प्रसासन में जो कानून पहले से बने हुए हैं, वो लागू नहीं होते। जो लागू होते हैं, वो कानून की मूल भावना के विपरीत भावना से ही लागू होते हैं। ये विडंबना है। सरयू राय ने कहा कि सरकार ने भारी भरकम कानून बनाए हैं। उन्हीं के आलोक में विकास और पर्यावरण के संबंधों की हम लोग मीमांसा करते हैं। कुछ दिन पूर्व भारत के मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी कर दी कि पर्यावरण का काम करने वाले बताएं कि उन्होंने विकास का कहां समर्थन किया। ऐसी टिप्पणियों पर जनमानस के बीच में हमें सफाई भी देनी चाहिए। जो पर्यावरण की बात करते हैं, वो विकास के दौरान होने वाली ऐसी घटनाएं होती हैं जो समाज में प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, जिस नाते कानून बनाए गए हैं, कानून के असली उद्देश्य पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि विकास हो, लेकिन एकांगी न हो। इन दिनों सस्टेनेबल डेवलपमेंट की बात हो रही है। भारत सरकार ने 2030 तक सस्टेनेबल डेवलपमेंट का लक्ष्य रखा है। इतने दिनों में डेवलपमेंट को सस्टेनेबल बनाने के लिए कुछ होता दिख नहीं रहा। हमें लगता है कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बदले अगर सनातन डेवलपमेंट की बात करें तो बेहतर होगा। सनातन का अर्थ क्या है-नित्य नूतन, चिर पुरातन। शुरुआती दौर से जो विकास के कार्य हो रहे हैं, हमें उन्हें आगे बढ़ाना है। उसमें कोई खामी दिखे तो उसे दूर करना है। इस तरह से विकास की धारा चलती रहती है। विकास में दिशा में कोई अचानक परिवर्तन न करे।

श्री राय ने कहा कि सनातन विकास की बात इसलिए आई क्योंकि शुरुआती दौर से चले आ रहे विकास कार्य को अनंत काल तक चलाना है। पुरातन विचार भी यही है। उन्होंने कहा कि पहले वन विभाग के लोग उन्हें अवसर विशेष पर बुलाते थे और वह जाते भी थे। जब से उन्होंने पूछना शुरु किया कि हमारा-आपका इस दिवस विशेष के प्रति कर्तव्य क्या है, उन्होंने बुलाना ही बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि पहले के कानून लागू नहीं हो रहे हैं और नया कानून हम लोग बनाने के लिए प्रयासरत हैं। नए कानून से कुछ और नहीं होगा तो जनता के हाथ में एक और हथियार आ जाएगा। वो न्यायालय का दरवाजा तो खटखटा सकते हैं। हम भी विकास चाहते हैं। लेकिन हम जो विकास चाहते हैं, वो ऐसा विकास हो जिससे प्राकृतिक संसाधनों के अस्तचित्व पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।

ये भीपढ़िये

अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश – बाबूलाल मरांडी !

23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अन मैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें पदाधिकारी !

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन में एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम !

अतिथियों का सम्मान

इसके पूर्व गौतम सूत्रधार का संजीव मुखर्जी ने, अरुण कु. शुक्ला का प्रवीण सिंह और प्रेम ने, संजय उपाध्याय का संतोष भगत तथा टुनटुन सिंह ने, प्रो. एम.के. जमुआर का नीरू सिंह और सुनीता सिंह ने, प्रो. गोपाल शर्मा का विनीत ने, मनोज सिंह का निर्मल सिंह ने शाल, पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूपी संघ के अध्यक्ष डीपी शर्मा का विधायक सरयू राय और राजेंद्र सिंह ने स्वागत किया।

सरयू राय की पुस्तक चेंजिंग फेस ऑफ सारंडा का और स्मारिका का विमोचन

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और कई पुस्तकों के लेखक सरयू राय की नई पुस्तक चेंजिंग फेस ऑफ सारंडा का आज विमोचन हुआ। यह पुस्तक अंग्रेजी में है। इसमें सारंडा में आए परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गई है। पुस्तक की कीमत मात्र 100 रुपये है। आज स्मारिका का भी विमोचन किया गया। स्मारिका के संपादक अंशुल शरण हैं। इसमें 126 पेज हैं जो पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर लिखे गए लेखों से अटे पड़े हैं।

ड्राफ्ट फाइनल करने का जिम्मा प्रो. अंशुमाली और प्रो.पीयूष कांत पांडेय को

जमशेदपुर। राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के संरक्षक राजेंद्र सिंह ने प्रो. पीयूष कांत पांडेय और प्रो. अंशुमाली को कानून का ड्राफ्ट तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ये दोनों मिल कर कुल तीन ड्राफ्टों का अध्ययन कर एक ड्राफ्ट बनाएंगे जिसमें हर वो तथ्य शामिल होंगे, जो दो दिनों तक यहां डिस्कस किये गए। ये दोनों हफ्ते भर के भीतर उस ड्राफ्ट को तैयार कर राजेंद्र सिंह और विधायक सरयू राय को भेजेंगे। उसके उपरांत उस पर और चर्चा होगी।

Tags: #Sanatan# development #model #not #sustainable
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे  यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची : बिरसा मुंडा जेल कांड को लेकर भाजपा लगातार दूसरे दिन भी हेमंत सरकार पर आक्रामक रही। भाजपा प्रदेश...

झारखंड के सीएम नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण किया !

झारखंड के सीएम नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण किया !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनने कहा कि यह अवसर न केवल नव नियुक्त अभ्यर्थियों के लिए गौरव का...

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -सुबोध कुमार !

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -सुबोध कुमार !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची झारखंड अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी – शिल्पी नेहा तिर्की !

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :बेड़ो प्रखंड के पुरनापानी बाजारटांड़ मैदान में आयोजित किसान सम्मान समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा...

कांके में पेट्रोल पंप मालिकों को पुलिस की चेतावनी !

कांके में पेट्रोल पंप मालिकों को पुलिस की चेतावनी !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :रांची के कांके थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए...

महंगाई पर झामुमो का आंदोलन केवल और केवल राजनीतिक नौटंकी : आदित्य साहू !

कांग्रेस की बुद्धि पर आ रही तरस भगवान सद्बुद्धि दे – आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    50 shares
    Share 20 Tweet 13
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    51 shares
    Share 20 Tweet 13
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    37 shares
    Share 15 Tweet 9
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8

अभी अभी

बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

May 23, 2026
झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर बीजेपी द्वारा प्रदर्शन कांग्रेस मीडिया ने तंज कशा !

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेलों को इवेंट मैनेजमेंट -राकेश सिंन्हा !

May 23, 2026
सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

May 23, 2026
झारखंड के सीएम ने भीषण गर्मी ख्याल रखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश !

झारखंड के सीएम ने भीषण गर्मी ख्याल रखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश !

May 23, 2026
दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम सिर्फ राजनीतिक दिखावा – कांग्रेस !

दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम सिर्फ राजनीतिक दिखावा – कांग्रेस !

May 22, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.