रांची :झारखण्ड विधानसभा थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाली, नाला क्षेत्र के कुंडहित की बेटी देवासी हेम्ब्रम को आज अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया ।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय, ने देवासी को पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की। अध्यक्ष ने देवासी के माता-पिता के साथ-साथ उनके परिजनों और उनके प्रशिक्षक (कोच) को भी इस सफलता की बधाईयां दी। अध्यक्ष ने कहा- ” देवासी हेम्ब्रम ने अपनी कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन के बल पर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है,झारखण्ड की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छूकर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। उनकी यह जीत राज्य की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए एक महान प्रेरणा बनेगी।”इस अवसर पर झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे।













