Tuesday, January 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पटना :इंडिया’ नाम पर आपत्ति के हमको कोई आपत्ति नहीं है-नीतीश कुमार सीएम!

पटना :इंडिया’ नाम पर आपत्ति के हमको कोई आपत्ति नहीं है-नीतीश कुमार सीएम!

लोकसभा चुनाव 2024 एनडीए पूरी चुनौती मिलेगी विपक्ष पार्टी इंडिया -सीएम.

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
3 years ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
16
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी की अध्यक्षता में सीसीएल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न !

अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया पर उच्चस्तरीय संक्षिप्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ:बाबूलाल मरांडी !

पटना: नीतीश कुमार ने कहा कि बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की मीटिंग हुई है। एक-दो लोगों के नाम का सुझाव हमने भी दिया था। सभी लोग मीटिंग में थे। मीटिंग में काफी अच्छी बातचीत हुई है। राजगीर में लगने वाले मलमास मेला के कारण हम वहां से जल्दी चल दिये। सबको कह कर हम वहां से निकल गये।
नाराजगी को लेकर भाजपा के आरोपों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम क्यों नाराज होंगे। भाजपा को उस मीटिंग से क्या लेना-देना है? लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। इसमें कोई खास बात नहीं है। हमको जो कुछ भी कहना था, उसे हमने मीटिंग में कह दिया है।
‘इंडिया’ नाम पर आपत्ति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको कोई आपत्ति नहीं है। मीटिंग में इस पर चर्चा हुई है। सभी लोगों के सुझाव पर इस नाम को फाइनल किया गया है। इसके बाद इसे घोषित किया गया। नामकरण से कोई दिक्कत नहीं है। अपना देश इंडिया, भारत ही है। मीटिंग के बाद हमलोगों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद प्रेस के साथ मीटिंग होने वाली थी तो हमने कहा कि हमलोगों को जाने दीजिए।
दिल्ली में एन०डी०ए० की मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एन०डी०ए० की मीटिंग का कोई मतलब नहीं है। स्व0 श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय 1999 में एन०डी०ए० बना था। इनलोगों ने कभी एन०डी०ए० की मीटिंग नहीं बुलाई थी, जबकि पहले एन०डी०ए० की हमेशा मीटिंग होती थी। अभी 5 साल तक हमलोग एन०डी०ए० के साथ थे तो भी कोई मीटिंग नहीं हुई। अभी चूंकि हमलोगों ने एक मीटिंग की तो इनलोगों को भी लगा कि एक मीटिंग कर लेते हैं। एन०डी०ए० की मीटिंग में जो लोग शामिल थे उनमें से कई लोगों को आप लोग जानते भी नहीं है। कौन-कौन पार्टी को वे लोग मीटिंग में बुलाये थे? हमलोगों की मीटिंग में जो पार्टियां शामिल थी, वे सभी जानी पहचानी पार्टी हैं। जिनको हम निकाल दिये वे लोग एन०डी०ए० की मीटिंग में गये थे। उन्हें हमने कह दिया था कि हमारी पार्टी को ज्वाइन कीजिए या फिर बाहर जाइये। हम जान रहे थे कि अगर वे 23 तारीख को पटना में हुई मीटिंग में रहते तो सभी खबर वहां के लोगों को दे देते इसलिए हमने कह दिया था कि या तो अपनी पार्टी को मर्ज कीजिए या फिर यहां से जाइये। हमने दो दिनों का उन्हें समय दिया था तो वे चले गये। हमने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया था। सभी मीडिया पर उनलोगों ने कब्जा कर लिया है। हमलोगों की कम बातें ही मीडिया में चलती है बाकी सभी बातें उनलोगों की ही चलती रहती है। वर्ष 2024 या फिर उससे पहले जब भी लोकसभा का चुनाव होगा तो हमलोग इसमें लगे हुए हैं कि वे लोग सत्ता से हट जायें। उसके बाद आपलोग भी स्वतंत्र हो जाइयेगा। उसके बाद मीडिया के लोग देश की सही बात की चर्चा करेंगे। इससे देश को फायदा होगा। पहले मीडिया का रोल काफी अच्छा रहता था। जब हम एम०पी० थे तो उस समय भी हमलोग मीडिया के लोगों के साथ बैठते थे। सभी लोग काफी खुश होते थे। जब हम एम०एल०ए०, एम०पी० और मंत्री थे तो उस समय के मीडिया की रिपोर्ट को देख लीजिए। यहां भी जब हमें शुरू में सेवा का मौका मिला था तो उस समय का रिपोर्ट आपलोग देख लीजिए। अब कुछ ऐसा रहा नहीं। ये लोग पहले से ही कोशिश कर रहे थे लेकिन तीन-चार सालों से इनका मीडिया पर पूरा कब्जा हो गया है।
वर्ष 2024 में एन०डी०ए० को मिलने वाली चुनौती के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एन०डी०ए० को पूरी चुनौती मिलेगी। इसकी भी संभावना है कि सही समय आने पर कुछ और लोग भी विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगे। अभी हम उनलोगों का नाम नहीं लेंगे नहीं तो उन पर न जाने क्या-क्या कार्रवाई हो जायेगी। हमलोग मिलकर देश के हित में काम कर रहे हैं। देश का इतिहास ही ये लोग बदल देंगे। आजादी की लड़ाई से इन लोगों का कोई मतलब नहीं था। ये लोग सब कुछ खत्म कर देंगे। ये लोग एक बार भी बापू का नाम नहीं लेते हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ जब हमलोग थे तो कितना अच्छा काम करते थे। ये लोग स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी नाम नहीं लेते हैं। हमारा कोई निजी च्वाइस नहीं है। हमारी कोशिश है कि देश के हित में सभी लोग एकजुट हो जायें। हमारी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। हमलोग केवल देश के हित में बात कर रहे हैं।
भाजपा नेता श्री सुशील मोदी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सुशील मोदी को जब उनलोगों ने उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो मुझे दुख हुआ । कोशिश कर रहें ताकि आगे उन्हें मौका मिले। हम उनके खिलाफ कभी नहीं बोलते हैं। वे अंड बंड बोलेंगे ताकि पार्टी में उन्हें कोई जगह मिल जाय। भाजपा ने बिहार में उन्हें क्यों नहीं मौका दिया। वे रहते तो ऐसी नौबत नहीं आती।
‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि आपलोग राजद को गाली देते थे लेकिन आज साथ में बैठकर मीटिंग कर रहे हैं, पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी बात ये लोग क्यों बोल रहे हैं? वे लोग भूल गये कि हमलोग वर्ष 2015 में एक साथ लड़कर सरकार बनाये थे। इसके बाद उनलोगों पर केस कर, हमारे पीछे पड़कर, अपने साथ लाये थे, फिर हम वापस आ गये हैं। जो लोग बोलते हैं उनको बोलने दीजिए। जिसको हम अपनी जगह पर मुख्यमंत्री बनाये, उसकी हालत क्या हुई। एक आई०ए०एस० ऑफिसर को हमने कहां से कहां, क्या बना दिया । आज वे अपने को क्या कहते हैं। ऐसे लोगों का क्या कीजियेगा। अनेक लोग इधर-उधर हैं। ये हमारा दुर्भाग्य है। अब हम सभी लोगों की राय से ही काम करते हैं।
Tags: #Bihar CM Nitish Kumar
Share6Tweet4SendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :मरांडी ने जलापूर्ति योजना में हुए घोटाले की जांच ने ईडी की कार्रवाई पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई और...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में BIRSAC के कार्यों की समीक्षा !

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में BIRSAC के कार्यों की समीक्षा !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पटना :राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (BIRSAC) द्वारा संचालित परियोजनाओं...

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत...

जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पटना, 15 जनवरी 2026 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर परमंत्री एन्क्लेव गर्दनीबाग, पटना में जदयू विधायक...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित, लोक जनशक्ति...

जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !

जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !

by firstreport desk2
6 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर 1/20-मंत्री एन्क्लेव गर्दनीबाग, पटना में पूर्व मंत्री एवं जदयू...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय ‘मारवाड़ महोत्सव !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से सीएम हेमन्त सोरेन की बातचीत की होगी !

ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से सीएम हेमन्त सोरेन की बातचीत की होगी !

January 19, 2026
झारखंड सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात !

झारखंड सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात !

January 19, 2026
शहरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार !

शहरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार !

January 19, 2026
भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा !

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा !

January 19, 2026
कर्मों का फल देर से ही सही, लेकिन बद्दुआ बनकर ज़रूर लगता है :डॉ. इरफान अंसारी !

कर्मों का फल देर से ही सही, लेकिन बद्दुआ बनकर ज़रूर लगता है :डॉ. इरफान अंसारी !

January 19, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.