रांची : राजधानी में मौसम का मिजाज़ बदलने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट के बाद गरज के साथ काफी तेज़ बारिश हुई। रांची के कई स्थानों में जलभराव से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही सड़क भी जलमग्न हो गई थी। सुबह से ही असमान में काले बादलों का घेराव देखने को मिल रहा है, इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 26 सितंबर तक मौसम का हाल कुछ इसी प्रकार से रहने वाला है, रांची में सिर्फ1 घंटे में 1.4 मिमी बारिश हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अलगे दो दिनों तक दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा, पलामू, तथा लातेहार में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। `
कैसा रहेगा मौसम का हाल :
22-23 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभवना है। 24-25 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
.