Saturday, May 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने बरहेट साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ !

मुख्यमंत्री ने बरहेट साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ !

मुख्यमंत्री ने कहा- अधिकारी तमाम योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जाएंगे एवं पूरे मान- सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, साहिबगंज
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने बरहेट साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ !
6
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू, चांद -भैरव और वीरांगना फूलो -झानो को नमन कर “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इन वीर शहीदों की पावन धरती बरहेट, साहिबगंज में इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी तमाम कल्याणकारी योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जाएंगे एवं पूरे मान-सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे।

 

 

ये भीपढ़िये

झारखंड राजपाल एड्रेस हाउस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला’ का उद्घाटन किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए !

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन फिर से दामोदर को प्रदूषित करने लगाः सरयू राय !

बाबूलाल मराण्डी राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड से सम्मानित !

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान का पिछला दो चरण काफी सफल रहा था। इस दौरान लाखों आवेदन मिले थे, जिनका निपटारा करने के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया। इन दो अभियानों की सफलता के बाद हमारी सरकार ने फिर से इसे शुरू करने का निर्णय लिया। इसके तहत 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक राज्य के सभी पंचायत में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। उनकी समस्याओं का निराकरण होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में मिलने वाले एक-एक आवेदन रजिस्टर्ड किए जाएंगे और संबंधित आवेदकों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज देकर इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आवेदनों पर होनेवाली कार्रवाई की भी जानकारी दी जाएगी। हर आवेदन पर कार्रवाई होगी और आवेदक की समस्याओं का निराकरण होगा। इस शिविर में जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सभी प्रमाण पत्र बनाने की भी प्रक्रिया पुरी की जाएगी । राज्य के समग्र विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के हर क्षेत्र में बिजली- पानी- सड़क, फूल -पुलिया और स्कूल -कॉलेज बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही है। हमारा प्रयास है कि झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर सकें। रोजगार के मोर्चे पर सरकार बेहद संवेदनशील है। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है । वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं को आर्थिक मदद दे रही है। युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके, इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है । राज्य की बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। किसी भी कीमत पर बच्चियों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा । बच्चियां अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई है । अब इस योजना के तहत एक परिवार में जितनी भी बच्चियां होंगी, उसे इसका लाभ मिलेगा क्योंकि योजना का लाभ लेने के लिए एक परिवार से दो बच्चियों की बाध्यता को सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है । अब राज्य के आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो रहा है । हमारी सरकार इन विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। दूसरी तरफ गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यहां के जरूरतमंद विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्स करने के लिए मदद देने का काम कर रही है। इसके अलावा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए स्कूल आफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । तमाम सरकारी विद्यालयों को संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है । सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार करने के साथ यहाँ के रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अनाज और रसोईया के साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था सरकार करेगी। हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाई गयी है । यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जा रहा है। किसानों- पशुपालकों और मजदूरों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और फूलो झानो जल संवर्धन योजना समेत अनेकों योजनाएं चल रही है । अब सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले पशुओं की बीमा भी कराएगी जल, जंगल और जमीन से आदिवासियों का रिश्ता काफी पुराना है । लेकिन, उन्हें इस अधिकार से हमेशा वंचित करने का प्रयास होता रहा। हमारी सरकार ने अबुआ वीर दिशोम योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा दिया जा रहा है। हमारी सरकार आदिवासी और मूलवासियों के साथ हमेशा खड़ी है।साहिबगंज जिले को 212 करोड़ 91 लाख 39 हज़ार 600 रुपए की रुपए की 891 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 62 करोड़ 97 लाख रुपए की 746 योजनाओं का उद्घाटन और 149 करोड़ 94 लाख 39 हज़ार 600 रुपए की 145 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। वहीं, 3 लाख 97 हज़ार 330 लाभुकों के बीच 2 अरब 98 करोड़ 27 लाख 18 हज़ार 121 रुपए की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा गया उसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 1152, पीएम आवास योजना के 6812, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 2034, साईकल वितरण योजना के 6978, विभिन्न पेंशन योजना के 137293, प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना के 115962 , केसीसी के 1692 और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के 27976 लाभुक हैं। इसके अलावा अबुआ आवास योजना, अबुआ वीर दिशोम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई और योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा गया।

Tags: #Chief Minister# inaugurated# third phase # "Aapki YojanaAapki Sarkar Aapke Dwar" #program # Barhet# Sahibganj.
Share2Tweet2SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज  राज्यपाल संतोष गंगवार  से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

राँची :भारत तिब्बत संघ, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर राज्य...

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों से जनगणना-2027 प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (self...

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के भाजपा सदैव संकल्पित : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जैक बोर्ड परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले एक और छात्र सन्नी कुमार...

बिहार सीएम बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष...

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के डिजिटल नवाचारों पर मिला पुरस्कार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची/चंडीगढ़ : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक आयोजित...

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त !

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की  !

    नेत्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की असली पहल कांग्रेस ने की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी नहीं करेगी माफ : आदित्य साहू !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

a16z generative ai

May 2, 2026
महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी – नीरा यादव !

May 2, 2026
झारखंड सरकार  के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण !

May 2, 2026
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — शिल्पी नेहा तिर्की !

May 2, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच प्रक्रिया पर उठाया सवाल !

May 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.