Monday, April 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही हितधारकों के लिए एक एकल-बिंदु ऐप लॉन्च करेगा !

भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही हितधारकों के लिए एक एकल-बिंदु ऐप लॉन्च करेगा !

मौजूदा 40 से अधिक आईटी ऐप्स को इस उन्नत यूआई यूएक्स वाले ऐप में शामिल किया जाएगा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
12 months ago
in नई दिल्ली, पॉलिटिक्स, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही हितधारकों के लिए एक एकल-बिंदु ऐप लॉन्च करेगा !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :एक प्रमुख पहल के तहत, भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचकों और इनके अन्य हितधारकों जैसे चुनाव पदधारियों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के लिए एक नया उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल इंटरफ़ेस विकसित कर रहा है। यह नया वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म, ईसीआई-नेट, आयोग के 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशनों को एकीकृत करेगा और अनुकूल (reorient) बनाएगा।

ईसीआई-नेट में एक सुंदर यूजर इंटरफेस (यूआई) और एक सरलीकृत यूजर एक्सपीरियंस (यूएक्स) होगा, जो चुनाव-संबंधित सभी गतिविधियों के लिए एक एकल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। यह प्लेटफ़ॉर्म उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और नेविगेट करने तथा अलग-अलग लॉगिन याद रखने के बोझ को कम करने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है।

इस प्लेटफॉर्म की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन के दौरान की थी।

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला बढ़ा !

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण में शामिल हुये मुख्यमंत्री !

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मन की बात को सुना !

वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंत्री संजय प्र यादव से शिष्टाचार भेंट !

ईसीआई-नेट उपयोगकर्ताओं को अपने डेस्कटॉप या स्मार्टफोन पर सुसंगत चुनावी डेटा तक पहुँचने में भी सक्षम बनाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि डेटा यथासंभव सटीक है, ईसीआई-नेट पर डेटा केवल आयोग के अधिकृत पदधारी द्वारा दर्ज किया जाएगा। संबंधित पदधारी ‌द्वारा की गई प्रविष्टि से यह सुनिश्चित होगा कि हितधारकों को उपलब्ध कराया गया डेटा यथासंभव सटीक है। हालांकि, किसी भी विवाद के मामले में, सांविधिक फॉमों में विधिवत भरा गया प्राथमिक डेटा ही मान्य होगा।

ईसीआई-नेट में वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट ऐप, सी-विजिल, सुविधा 2.0, ईएसएमएस, सक्षम और केवाईसी ऐप जैसे मौजूदा ऐप शामिल होंगे, जिन्हें कुल मिलाकर 5.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है (ऐप्स की पूरी सूची संलग्न है)। ईसीआई-नेट से लगभग 100 करोड़ निर्वाचकों और सम्पूर्ण चुनावी तंत्र को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिसमें देश भर के 10.5 लाख से ज़्यादा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त लगभग 15 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), लगभग 45 लाख मतदान पदधारी, 15,597 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), 4,123 ईआरओ और 767 ज़िला चुनाव अधिकारी (डीईओ) शामिल हैं।

ईसीआई-नेट पहले ही अपने विकास के उन्नत चरण में पहुंच चुका है और इसकी सुचारु कार्यक्षमता, उपयोग में आसानी और मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए कठोर परीक्षण किए जा रहे हैं। इसे सभी राज्यों/संघ राज्य-क्षेत्रों के 36 सीईओ, 767 डीईओ और उनके राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के 4,123 ईआरओ को शामिल करके एक विस्तृत परामर्शी प्रयोग करने के साथ-साथ समय-समय पर आयोग द्वारा जारी चुनावी ढांचे, अनुदेशों और पुस्तिकाओं के 9,000 पृष्ठों वाले 76 प्रकाशनों की समीक्षा करने के बाद विकसित किया जा रहा है।

ईसीआई-नेट के माध्यम से उपलब्ध कराए गए आंकड़े लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 तथा निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 और आयोग द्वारा समय-समय पर जारी अनुदेशों द्वारा स्थापित कानूनी ढांचों के सख्त दायरे के भीतर होंगे तथा इसके अनुरूप होंगे।

Tags: #Election Commission of India #to soon launch a single-point app #for stakeholders.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

मांडर से भावनात्मक जुड़ाव, समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र...

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ –  शिल्पी नेहा तिर्की !

शिक्षा क्षेत्र को संवेदनशीलता और जागरूकता के साथ – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी...

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

जितना बरेली क़े बाजार में झुमका नहीं गिरा उस से कही ज्यादा देश में भाजपा गिर गई-राकेश सिन्हा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड में भाजपा द्वारा आयोजित “ जन आक्रोश रैली” पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस क़े महासचिव सह मिडिया प्रभारी...

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

नारी शक्ति की गर्जना से विपक्षी दलों की हिली चूलें !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और कांग्रेस, jmm सहित पूरे इंडी...

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

महिला आक्रोश मार्च आंदोलन स्वत -अन्नपूर्णा देवी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक महिला आक्रोश मार्च के तहत होना है पदयात्रा कार्यक्रम, हजारों की...

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

WEF एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्य में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    265 shares
    Share 106 Tweet 66
  • रांची विमेंस कॉलेज एक शिक्षण संस्थान के साथ सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और प्रगतिशील दृष्टि का केंद्र है !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • मुख्यमंत्री सोरेन से निदेशक, पंचायती राज, झारखंड, बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जल्लाद विभाग के मंत्री – राफिया नाज़ !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    27 shares
    Share 11 Tweet 7

अभी अभी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला योजना कार्यशाला का आयोजन !

April 27, 2026
फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया !

April 27, 2026
अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

अयोग्य एवं नकारा जेपीएससी चेयरमैन को हटाएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी !

April 27, 2026
अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया !

April 27, 2026
राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार !

April 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.