पश्चिमी सिंहभूम : आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ना गांव में दाउद कांडुलना ने अपनी पत्नी सुगंती कांडुलना की डंडे से मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पति पत्नी आनंदपुर साप्ताहिक हाट गए थे तथा घर लौटने के बाद उन दोनों में किसी प्रकार का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने सुगंती के सर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे सुगंती घायल हो गई और उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कुड़ना गांव पहुंची तथा आरोपी पति दाउद कांडुलना को गिरफ्तार कर, सुगंती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !
रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था...











