रांची : झारखंड ट्रांसपोर्ट श्रमिकों के हड़ताल के पहले दिन आज झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा अपने श्रमिक साथियों के साथ जलान रोड रांची में दोपहर को सामूहिक दाल भात चोखा का भोजन किया लिए आज की बंदी मे सभी प्रकार के क़ाम बंद लोडिंग, अनलोडिंग, दुलाई, बुकिंग, डिलीवरी सभी बंद रहे l
श्रमिक मजदूर साथी के साथ संजय कुमार जायसवाल सोनू सिंह भी उपस्थित होकर समर्थन किया
ललित नरायण ओझा ने कहा श्रमिक साथी के सम्मान हक़ और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ता रहूँगा अगर श्रमिक साथी दिनभर जी तोड़ मेहनत करके भूखे पेट सोएगा तो प्रदेश की सप्लाई चैन की व्यवस्था भी बंद कर दी जाएगी l हर हाल में श्रमिकों को उनके अधिकार देने की बात होनी चाहिए l श्रमिकों के योगदान के बिना आप राज्य के अर्थव्यवस्था को विकास के रास्ते पर नहीं लेकर जा सकते l श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा एवं उनके बच्चों की पढ़ाई की चिंता भी करनी होगी l दिन रात ट्रांसपोर्ट में काम करके आज भी राजधानी का मजदूर खुले बरामदे में सोने को मजबूर है आखिर इनकी दशा और दशा कब बदलेगी और सरकार की कौन सी नीतियां उनके उत्थान के लिए काम कर रही हैं
मजदूर साथी में गौरी शंकर, मनोज पासवान, दिनेश राय, रामप्रीत राय, रुदल राय, संजय राय, वीरो राय, बलिन्दर राय, जग्गू राय, परमानन्द राय, शम्भू राय, आखिलेश चौधरी, संजय राय, गोरख राय, सुरेंदर पासवान, मनोज, सनोज राय,भूलू राय, दिगम्बर राय, राकेश पासवान बाली राय, नरेश राय, सुरेंदर पासवान, राममाया चंद्रवंशी, खेमन, सुशील, शावन, सुरेश राय, कालेश्वर राय सहित सैकड़ों उपस्थित थे













