रांची: न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 12.05.2026 को ओरमांझी प्रखण्ड के ओरमांझी बाजार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक, वीरेन्द्र प्रताप, पीएलवी रंजीत महतो, किरण कुमारी, आषीष बैठा, षिला तिग्गा, दिपक गंझू, संतोष कुमार, जगमोहन मुंडा, भुप्रताप महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीएस सहायक, वीरेन्द्र प्रताप ने उपस्थित लोगों को माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना आत्मनिर्भरता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं का सशक्तिकरण केवल आय तक सीमित नहीं है। इसमें स्वास्थ्य (मानसिक स्वास्थ्य सहित), आवास, पोषण और सामाजिक सुरक्षा जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन महिलाओं की पहचान की जाती है जो गरीबी रेखा से नीचे हैं, और उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपायों जैसे पेंशन, राशन और अन्य गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से जोड़ा जाता है। प्रताप ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किया।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, राष्ट्रीय लोक, नशा उन्मूलन, डायन-बिसाही पर विधिक जागरूकता कर लोगों को जागरूक किये।
पीएलवी किरण कुमारी एवं भूप्रताप महतो ने नालसा के 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी। निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी। पीएलवी षिला तिग्गा एवं दीपक गंझू ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।












