रांची: झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा को जनता की नहीं, सिर्फ राजनीतिक अवसर की चिंता है। उन्होंने ने कहा कि जो पार्टी 12 वर्षों से केंद्र और 17साल राज्य की सत्ता में रहते हुए बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की, वही आज सड़क पर उतरकर “घड़ियाली आंसू” बहा रही है।
सिन्हा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड के बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की हालत बदतर हुई थी। आज जब राज्य सरकार लगातार खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर बदलने, जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त करने और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए काम कर रही है, तब भाजपा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।नल जल योजना का पैसा ना देकर आज सड़क पर आंदोलन कर रही हे













