रॉंची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अधिसूचना जारी कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिसूचित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिला का आवंटन किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने गिरिडीह जिला के लिए आभा सिन्हा, कोडरमा जिला के लिए विजय यादव, हजारीबाग जिला के लिए राजीव रंजन प्रसाद, चतरा जिला के लिए केदार पासवान, रामगढ़ जिला के लिए शिव कुमार भगत, बोकारो ग्रामीण जिला के लिए संजय पांडेय, बोकारो शहरी जिला के लिए शमशेर आलम (धनबाद), धनबाद ग्रामीण जिला के लिए राकेश किरण महतो, धनबाद शहरी जिला के लिए शकील अख्तर अंसारी, रांची महानगर जिला के लिए धर्मराज राम, रांची ग्रामीण जिला के लिए रियाज अंसारी, लोहरदगा जिला के लिए अलोक कुमार दूबे, खूंटी जिला के लिए चैतु उरांव, गुमला जिला के लिए शमशेर आलम (रांची), सिमडेगा जिला के लिए डॉ0 अजय नाथ शाहदेव, पलामू जिला के लिए विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा जिला के लिए सुरजीत नागवाल, लातेहार जिला के लिए निरंजन पासवान, पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए शशि भूषण राय, पश्चिमी सिंहभूम जिला के लिए धर्मेन्द्र सोनकर, सरायकेला-खरसावां जिला के लिए बेलस तिर्की, देवघर जिला के लिए रविन्द्र झा, दुमका जिला के लिए अशोक वर्मा, जामताड़ा जिला के लिए बादल पत्रलेख, साहेबगंज जिला के लिए मुन्नम संजय, पाकुड़ जिला के लिए जमील अख्तर को प्रभार सौंपा हैं
उक्त सभी पदाधिकारी संबंधित जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर कांग्रेस संगठन को ग्रासरूट तक पहुंचाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन करेंगे।












