पलामू में पुलिस और सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान चल रहा है। सोमवार शाम से मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्र के सीताचुआं इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सोमवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई और मंगलवार सुबह तक इलाके में गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।













