Monday, May 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !

नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता, अपराधी खुले घूम रहे हैं, ये है प्रशासनिक विफलता: किशोर कुमार मुन्ना .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in क्राइम, नालंदा, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले मेंनेता पीड़िता के घर पहुंचे -किशोर कुमार मुन्ना !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड राज्य के 47 स्थानों पर मनाया जाएगा दामोदर महोत्सव !

बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी – मुख्यमंत्री !

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेलों को इवेंट मैनेजमेंट -राकेश सिंन्हा !

पटना: नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए, शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा?
जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: किशोर कुमार
किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें।
मां शीतला मंदिर में मची भगदड़ घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम: किशोर कुमार
पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है।
बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।

Tags: #Leader Kishore Kumar Munna# reached# the victim's house# in the case #of indecency# with a woman# in Nalanda.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

सस्टेनेबल नहीं सनातन विकास मॉडल अपनाएं – सरयू राय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पहले पहाड़ और नदियों को बचाने, फिर विकास करने की बात कही...

झारखंड के सीएम ने भीषण गर्मी ख्याल रखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश !

झारखंड के सीएम ने भीषण गर्मी ख्याल रखते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी...

दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम सिर्फ राजनीतिक दिखावा – कांग्रेस !

दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम सिर्फ राजनीतिक दिखावा – कांग्रेस !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची:दिल्ली में आयोजित आदिवासी समागम को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है, कांग्रेस...

अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश – बाबूलाल मरांडी !

अपनी दुकानदारी बंद होने से कांग्रेस चिंतित और हताश – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :दिल्ली में हो रहे आदिवासी समागम का कांग्रेस द्वारा विरोध करने पर पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी...

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने  इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप स्मृति-चिह्न सम्मानित किया !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची :झारखण्ड विधानसभा थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल एयर गन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अंतर्राष्ट्रीय...

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे  यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

बिरसा मुंडा जेल कांड मामले मे यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच – अजय साह !

by firstreport desk2
1 week ago
0

रांची : बिरसा मुंडा जेल कांड को लेकर भाजपा लगातार दूसरे दिन भी हेमंत सरकार पर आक्रामक रही। भाजपा प्रदेश...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    53 shares
    Share 21 Tweet 13
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    51 shares
    Share 20 Tweet 13
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    36 shares
    Share 14 Tweet 9

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

May 25, 2026
NEET नहीं, बल्कि संपूर्ण NTA ही घोटाला  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और NTA के कार्यशैली पर CBI -ED का जाँच हो- अम्बा प्रसाद !

NEET नहीं, बल्कि संपूर्ण NTA ही घोटाला शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और NTA के कार्यशैली पर CBI -ED का जाँच हो- अम्बा प्रसाद !

May 25, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

May 25, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

May 25, 2026
समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे – बाबूलाल मरांडी !

May 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.