रांची :- झारखंड के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं NEET पेपर घोटाले का बात करने नहीं आई हूँ । मैं NTA घोटाले का बात करने आई हूँ । NTA जितना exam लेती है हमारे देश मे उसमे से मात्र एक exam है NEET का । आप NEET के website मे जाइएगा और dekhiyega 21 और exam NEET करवाती है ,जो सभी छेत्र से जुड़ा हुआ है चाहे डॉक्टर हो,इंजीनियर हो ,scientist हो, management हो या और और दूसरा field हो । NTA को BJP ने लाया 2017 मे ये बोलके की ये आने से केंद्रीकरण होगा,पारदर्शिता होगा और छात्रो का सुविधा होगा । लेकिन अब स्टूडेंट और जनता ये दुविधा मे पड़ गया की पारदर्शिता है तो है कहा? और सुविधा किसको मिला हुआ है ?
23 लाख student इस साल NEET परीक्षा से पीड़ित है,इन्हें कौन न्याय देगा ।दुबारा एग्जाम लेने का मतलब क्या है वो लोगो को न्याय मिल गया ? अनुसंधान के नाम पर कुछ छोटे मोटे व्यापारी, question solver, कोचिंग centre संचालक ,BJP के कुछ कार्यकर्ता, दलाल,और कुछ एक डॉक्टर पकड़े गए है और केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवम NTA Management ऐसे पेश आ रही है की इस घटना की उसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है । उसके ऊपर कोई दाग नहीं है । उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई है । यहाँ तक की उन लोगो के ऊपर ना कोई केस हुई है ना कोई करवाई होगी,क्योंकि इनके लिए ED,CBI नहीं बने है,वो तो विपक्षी के लिए बने है । और हमलोग इतने बेवक़ूफ़ है की ये समझ रहे है की NEET का ही पेपर लीक हुआ होगा । मेरा सवाल ये है की NTA द्वारा बाक़ी जितने exam लिए जाते है क्या वो घोटाला मुक्त है?उसके तरफ़ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है ? NEET मे अगर 23 लाख विद्यार्थी,परीक्षार्थी प्रभावित हुए है तो जो अन्य बाक़ी सब परीक्षा NTA लेती है तो करोड़ स्टूडेंट का भविष्य प्रभावित होता है । और साथ साथ देश का भी भविष्य प्रभावित हो रहा है । ऐसे एग्जाम को लेने मे एक दिन मे एग्जाम conduct करवाने मे 700 करोड़ रुपया का खर्च आता है । किसका पैसा है? जनता का पैसा है? मज़ाक़ चल रहा है ये? और NTA का कोई जवाबदेही नहीं होगा ? यही है पारदर्शिता और यही है Supreme Court जो NTA पर चुप है ? Student को कॉकरोच 🪳 बोलते है और बोलते है की मौक़ा नहीं मिलता तो अल बल काम करते है । और कॉकरोच 🪳 जनता पार्टी खुलवाने वाले माननीय CJI महोदय NTA घोटाला का स्वतः संज्ञान क्यों नहीं लिए । इसको NEET घोटाला नहीं बोलेंगे इसको NTA घोटाला बोलेंगे और मैं NTA पर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर और जिमेदार पदाधिकारियों के ऊपर ED aur CBI की जाँच और इस्तीफा की माँग करती हूँ । और साथ ही देश मे ऐसा विशेष क़ानून बने की question paper leak मामले मे विशेष expert agency जाँच करे एवम अमृत्यु आजीवन कारावास की सज़ा हो क्योंकि ये देश के दुश्मन है । ये एजुकेशन terrorist है । एजुकेशन को terror का धंधा बना के रखा है ।EVM पर कमल का बटन दबाने से पहले एक बार जरूर सोचियेगा की इन्होंने आपके बच्चो के साथ कैसे खिलवाड़ किया है । साधु के भेष मे भगवा पहन कर घूमने वाला हर शक्स साधु नहीं होता है यही भेष धारण कर के रावण ने सीता का अपहरण किया था ये मत भूलियेगा । देखिए कितना मेल खाता है MMM-मोदी,मेलोडी,मैलोनी । मैं सभी NEET के परीक्षार्थी जिनका भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है सभी मोदी जो को एक पैकेट मेलोडी उनके आवास मे भेजकर उनका मु मीठा कराइए क्योंकि वो देश मे NTA घोटाला के बाद विदेश जा के मेलोनी को खिला रहे है और अपने देश मे सब के साथ खिलवाड़ कर रहे है । एजुकेशन माफियाओ का राज खत्म करना होगा ।आज के प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ,प्रवक्ता सोनलशांति ,उपस्थित थे













