रांची : मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम्बे पाली रोड पर ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद डिपार्टमेंट में तेजी आ गई। वरीय पदाधिकारी के द्वारा तुरंत कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोधी को पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान कई आरोपियों को पकड़ा गया तथा कई प्रकार की सामने भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
पहले आरोपी की पहचान हुरहुरी सिलागाई थाना क्षेत्र चान्हीं जिला रॉची निवासी 26 वर्षीय अफरोज अंसारी के रूप में हुई है तथा दूसरा ब्राम्बे थाना मांडर जिला रॉची के 30 वर्षीय इकबाल अंसारी के रूप में हुई है।
छापामारी दल में शामिल सदस्य :
अंकिता राय, पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, राँची। अववेश ठाकुर, पुलिस निरीक्षक, मांडर अंचल राँची। विनय कुमार यादव, थाना प्रभारी, मांडर थाना, राँची। दीपक कांत कुमार, मांडर थाना, रांची। प्रदीप कुमार चौबे, मांडर थाना, रांची।योगेन्द्र सिंह, मांडर थाना, रांची। सशस्त्र दल, मांदर थाना, रांची।
बरामद सामान :
अफरोज अंसारी के पैंट के बाएं पॉकेट से एक प्लास्टिक की पन्नी में 30 पुड़िया, जिसमें मादक पदार्थ ब्राउन शुगर , (पुडिया सहित) वजन करीब 26 ग्राम एवं 500 रू का 21 नोट, 200 रू का 12 नोट, 100 रू का 27 नोट, 50 रू का 8 नोट, 10 रू का 7 नोट कुल 16070 रू तथा एक ब्लू रंग का रियलमी फोन बरामद हुई है तथा इकबाल अंसारी के पैंट के बाएं पॉकेट से एक प्लास्टिक की पन्नी में ब्राउन शुगर 20 पुड़िया, वजन करीब 1.8 ग्राम एवं 500 रू का 3 नोट, 100 रु का 1 नोट, कुल 1600 रू तथा एक ब्लू रंग का ओप्पों फोन बरामद हुई है।