धनबाद : धनबाद के अनुग्रह नगर में काफी दिनों से चल रहे अवैध लॉटरी के धंधे में पुलिस पदाधिकारी द्वारा 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुख्य आरोपी का नाम समीर बताया जा रहा है. बता दे कि देर रात मामले की सूचना मिलते ही धनसार और बैंक मोड़ पुलिस की अगवाई में लोगों को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी राजदेव सिंह की अगवाई में कार्यवाही की गई जिसमें उन्होंने तीन बाइक, तीन दो पहिया वाहन, 10 मोबाइल, 14460 रुपये नगद साथ ही 900 नकली लॉटरी बरामद की गई. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !
लंदन/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा...












